कौन सी 4 टीमें पहुंचेंगी IPL के प्लेऑफ में,समझिए पूरा समीकरण
नई दिल्ली। आईपीएल में लीग मैच अब खत्म होने वाले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभी तक प्लेऑफ करने वाली 3 तीनों के नाम तय नहीं हो सके हैं। लीग मैचों में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, ऐसे में इन दोनों मैचों के नतीजों के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीनों टीमों के नाम सामने आ सकेंगे। प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही 13 मैचों में 18 अंकों के साथ पहुंच चुकी है। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी
पिछले तीन मैचों में लगातार दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से टीम का रन रेट भी कम हुआ है। ऐसे में आज आरसीबी के खिलाफ दिल्ली का मुकाबला काफी अहम है। दोनों ही टीमों का लीग में यह आखिरी मैच है, लिहाजा दोनों ही टीम आज का मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। दोनों में से जो भी टीम आज जीतेगी वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी जबकि हारने वाली टीम को रन रेट के भरोसा और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।

सनराईजर्स हैदराबाद
दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के खिलाफ मैच में जिस तरह से हैदराबाद की टीम ने प्रदर्शन किया और दोनों ही मैच में जबरदस्त जीत दर्ज की, उसके बाद हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा है। हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को आखिरी लीग मैच में हराना होगा। दरअसल सनराईजर्स हैदराबाद का रन रेट काफी अच्छा है, जिसकी वजह से अगर हैदराबाद की टीम मुंबई को हरा देती है तो बहुत ही आसानी से हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

केकेआर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार के मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 60 रन से जीत की वजह से केकेआर का रन रेट भी बेहतर हुआ है। ऐसे में प्लेऑफ में अगर केकेआर को पहुंचना है तो उसे दूसरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर होना पड़ेगा। बेंगलुरू और दिल्ली के मैच में जिस टीम को हार मिलेगी अगर उसका रन रेट केकेआर से कम होता है तो केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर दोनों ही टीमों का रन रेट टाई होता है तो जिस टीम ने टूर्नामेंट में फेयर डिलिवरी से सर्वाधिक विकेट लिए हैं वो प्लेऑफ में पहुंचेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
