5 खिलाड़ी जो राजस्थान रॉयल्स में बेन स्टोक्स की कमी को कर सकते हैं पूरा
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में एक के बाद एक खिलाड़ी चोट की वजह से या फिर कोरोना संक्रमण, मानसिक दबाव, बायो बबल में थकान के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान रॉयल्स की टीम को उठाना पड़ा है। पहले टीम के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर उंगली में चोट की वजह से टीम से बाहर हुए तो अब टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। टीम पहले ही जोफ्रा आर्चर की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही थी तो अब स्टोक्स के बाहर जाने के बाद टीम के लिए दोनों स्टार खिलाड़ियों की भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। बेन स्टोक्स पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 10वें ओवर में क्रिस गेल के शॉट को बाउंड्री पर रोकने की कोशिश के दौरान अपनी उंगली को चोटिल कर बैठे थे। ऐसे में राजस्थान की टीम बेन स्टोक्स की जगह टीम में उनकी कमी पूरी करने कोशिश करेगी और उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करेगी। आइए डालते हैं एक नजर उन 5 खिलाड़ियों पर जो बेन स्टोक्स की कमी को पूरा कर सकते हैं।

डेविड मिलर
टी-20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर टीम में बेन स्टोक्स की कमी को बल्ले से जरूर पूरा कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर मिलर विस्फोटक बल्लेबाज हैं, मिलर भी स्टोक्स की तरह बाए हाथ के बल्लेबाज हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि स्टोक्स एक बेहतरीन तेज गेंदबाज भी हैं लेकिन मिलर गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं, लेकिन स्टोक्स की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी जरूर कर सकतेहैं। मिलर के पास भी स्टोक्स की तरह आईपीएल का बड़ा अनुभव है। मिलर ने आईपीएल में 80 मैच खेले हैं और 1850 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में 9 अर्धशतकलगा चुके हैं और एक शतक भी उनके नाम है।

लियाम लिविंगस्टोन
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लिविंग्सटोन को आईपीएल की इस नीलामी में 75 लाख रुपए में खरीदा है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज लिविंगस्टोन 2020 के आईपीएल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन 2019 में वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2019 में कुल 4 मैच खेले थे और 71 रन बनाए थे। एक मैच में उन्होंने 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। स्टोक्स की तरह लिविंगस्टोन भी ऑलराउंडर हैं और वह बेन स्टोक्स की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं।

एंड्रयू टाई
बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के लिए विदेशी खिलाड़ी हैं, ऐसे में टीम एक और विदेशी खिलाड़ी को उनकी जगह टीम में खिला सकती है। एंड्रयू टाई एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वह बेन स्टोक्स की तरह तेज गेंदबाज हैं। लिहाजा उनके टीम में शामिल होने से राजस्थान की गेंदबाजी में गहराई देखने को मिलेगी। पंजाब के खिलाफ मैच में स्टोक्स एक भी रन नहीं बना सके थे, लेकिन बावजूद इसके पंजाब की टीम ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में साफ है कि राजस्थान की टीम स्टोक्स के बिना भी बेहतर बल्लेबाजी कर सकती है और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। लिहाजा टाई को स्टोक्स की जगह टीम में फुल टाइम गेंदबाज

यशस्वी जयसवाल
बेन स्टोक्स की भरपाई के लिए राजस्थान की टीम के पास यशस्वी जयसवाल भी एक बेहतरीन विकल्प हैं। स्टोक्स की जगह जयसवाल भी प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं। जयसवाल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टीम ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। पिछले साल यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 3 मैच खेले थे और 40 रन बनाए थे। पहले मैच में उ्होंने 34 रन बनाए थे। जयसवाल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं और टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

अनुज रावत
21 साल के अनुज रावत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह विकेट कीपर भी हैं। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में रावत भी टीम के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। लेकिन टीम में पहले से ही संजू सैमसन और जॉस बटलर विकेट कीपर बल्लेबाज हैं, लिहाजा एक और बेहतरीन बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में जगह देकर राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम को मजबूत कर सकती है। अपने पहले मैच में राजस्थान की टीम ने 8 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई थी। लिहाजा टीम के पास पहले से ही पर्याप्त गेंदबाज हैं, ऐसे में बतौर बल्लेबाज अनुज टीम में जगह बना सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
