आसिफ का बी सैंपल भी पॉजिटिव
कराची, 19 अगस्त: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के ऊपर कम से कम दो साल का प्रतिबंध लगने की संभावनाएं तब प्रबल हो गईं, जब मंगलवार को आसिफ के ब्लड का बी सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया।
आसिफ के वकील शाहिद करीम ने जिनेवा से बताया कि आसिफ का बी सैंपल भी पाजीटिव पाया गया है। लेकिन चूंकि दोनों परीक्षणों के नतीजे अलग हैं, इसलिए वो काफी हैरान हैं। करीम के मुताबिक आसिफ के मूत्र नमूने में 5.4 मिलीग्राम नेंड्रोलोन पाया गया है।
आसिफ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान हुए परीक्षण में 6.2 मिग्रा नेंड्रोलोन के लिए पाजीटिव पाए जाने के बाद बी नमूने के परीक्षण की मांग की थी। आसिफ आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे।
इससे पहले हुआ डोप परीक्षण पाजीटिव आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले ही आसिफ पर पहले ही अस्थाई प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications