फर्राटा धावक हिमा दास का 'गोल्डन रन', 15 दिनों के अंदर जीता चौथा गोल्ड
नई दिल्ली। भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने अद्भुत प्रदर्शन लगातार जारी रखते हुए नई उपलब्धि हासिल कर ली है। 19 साल की हिमा दास ने महज 15 दिनों के अंदर चाैथा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने चेक गणराज्य में चल रहे टाबोर ऐथलेटिक्स टूर्नामेंट में महिला की 200 मीटर रेस में बुधवार को गोल्ड मेडल जीता है। हिमा ने 23.25 सेकेंड में दाैड़ पूरी का जबकि हमवतन वी.के विसमाया 23.43 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
हिमा का 2 जुलाई के बाद से यूरोप में हुए टूर्नामेंट में यह चौथा गोल्ड मेडल है। 2 जुलाई को हिमा ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में 200 मीटर रेस में हिस्सा लिया था। उन्होंने 23.65 सेकंड यह दाैड़ पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सात जुलाई को पोलैंड में ही हुई कुंटो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर स्पर्धा में 23.97 सेकेंड से दूसरा गोल्ड जीता। वहीं तीसरा गोल्ड मेडल हिमा ने 13 जुलाई को चेक रिपब्लिक में हुई क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में महिलाओं की 200 मीटर रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था।
यह इस सीजन का उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रेकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस ने 400 मीटर की स्पर्धा में 45.40 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। अनस ने 13 जुलाई को इसी स्पर्धा में 45.21 सेकेंड के समय के साथ सोना जीता था।
हिमा ने असम का नाम राैशन किया है लेकिन उनके शहर में हाल ही के दिनों में आई जबरदस्त बाढ़ से कई लोगों की मौत हुई है, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हिमान ने देश के कॉरपोरेट घरानों और देश की जनता से अपने गृहराज्य असम की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की थी की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- हमारे राज्य असम में बाढ़ के कारण हालात बहुत गंभीर हैं। राज्य के 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं। मैं बड़े कॉरपोरेट्स और सामान्य लोगों से अपील करती हूं कि वो आगे बढ़कर इस मुश्किल हालात में हमारे राज्य की मदद करें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
