मुंबई क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर के तौर पर सलिल अंकोला बरकरार, बताया अपना अगला एजेंडा
नई दिल्लीः भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला को मुंबई क्रिकेट (MCA) द्वारा मुंबई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में बरकरार रखा गया है। सलिल अंकोला एक जमाने के तूफानी गेंदबाज थे जिन्होंने बाद में फिल्मों में भी काम किया। उनकी हीरो जैसी बॉडी और मॉडल सरीखी शख्सियत ने टेलीविजन पर भी काफी काम दिलाया। उनको एक समय देश का सबसे तेज गेंदबाज माना जाता था।
वे मुंबई के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव संजय नाइक ने मंगलवार को पीटीआई को इस घटनाक्रम की पुष्टि की।
52 वर्षीय अंकोला ने भारत के लिए अपने एकमात्र टेस्ट मैच में दो विकेट लिए। उन्होंने 20 एकदिवसीय मैच भी खेले थे, जिसमें 13 विकेट लिए थे।
घरेलू क्रिकेट में, अंकोला ने 54 मैच खेले और 181 विकेट लिए।
अंकोला को पोस्ट पर रखने का फैसला MCA की क्रिकेट सुधार समिति का है जिसमें भारत के पूर्व खिलाड़ी - जतिन परांजपे, नीलेश कुलकर्णी और विनोद कांबली शामिल हैं।
अंकोला को पहली बार पिछले सीजन में मुंबई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। अंकोला के नेतृत्व वाली समिति ने विजय हजारे और सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए सीनियर टीम का चयन किया था।
मुश्ताक अली घरेलू टी 20 टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई ने पिछले सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। इस बार, बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के साथ घरेलू कार्यक्रम की घोषणा की है।
अंकोला ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि उनका एकमात्र ध्यान "मुंबई क्रिकेट की बेहतरी" पर है।
"वापस आना और सर्वश्रेष्ठ के लिए आशा करना अच्छा है। मेरे साथी चयनकर्ता काम के लिए उतावले हैं। कोच शानदार रहे हैं। बीसीसीआई ने हमें पूरा कार्यक्रम दिया है और मैं रणजी ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं। हम मुंबई के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करेंगे। मेरे दिमाग में एकमात्र एजेंडा मुंबई क्रिकेट के लिए बेहतरी है।"
एमसीए ने इससे पहले घरेलू दिग्गज अमोल मजूमदार को आगामी सत्र के लिए कोच नियुक्त किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
