श्रीलंका ने तीन अहम विकेट गँवाए
तिलकरत्ने दिलशान आठ, जयसूर्या 17 और कुमार संगकारा चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. इस समय कप्तान महेला जयवर्धने और थिलन कान्दम्बी पिच पर हैं.
भारत की ओर से ज़हीर ख़ान, प्रवीण कुमार और ईशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिले हैं. भारत ने दम्बुला में हुआ पहले वनडे मैच छह विकेट से जीता था.
भारत ने कोलंबो वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. लेकिन भारत को जल्द ही पहला झटका उस समय लगा जब सचिन तेंदुलकर सिर्फ़ छह रन बनाकर आउट हो गए.
भारतीय पारी
सचिन एक बार फिर एलबीडब्लू आउट हुए और वे अंपायर के निर्णय से संतुष्ट नज़र नहीं आ रहे थे. दम्बुला में हुए पहले वनडे मैच में भी सचिन को एलबीडब्लू आउट हुए थे. उस निर्णय पर भी सवाल उठे थे.
सहवाग ने आक्रामक पारी खेली
इसके बाद गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग की चर्चित जोड़ी ने मोर्चा संभाला और जम कर शॉट लगाए. उन्होंने रन गति भी तेज़ बनाए रखी.
लेकिन 27 रन के निजी स्कोर पर गौतम गंभीर ने संगकारा को कैच थमा दिया. लेकिन भारत को सबसे तगड़ा झटका उस समय लगा, जब ज़बरदस्त पारी खेल रहे वीरेंदर सहवाग रन आउट हो गए.
सहवाग ने 42 रन बनाए. सुरेश रैना और युवराज सिंह ने भारतीय पारी को मज़बूती दी. दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 85 रन जोड़े. रैना 29 रन बनाकर आउट हुए.
महारूफ़ ने अच्छी गेंदबाज़ी की
इसके बाद युवराज सिंह भी पवेलियन लौट गए लेकिन उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. युवराज ने 88 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए.
यूसुफ़ पठान ने भी तेज़ी से रन बटोरने की कोशिश की. इसी चक्कर में वे 21 रन पर रन आउट हो गए. कप्तान धोनी ने 23 और ज़हीर ख़ान ने 17 रन बनाए. प्रवीण कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया.
भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 256 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कुलशेखरा, महारूफ़ और अजंता मेंडिस ने दो-दो विकेट लिए. मुरलीधरन ने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
