Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत मज़बूत स्थिति में, छठा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मोहाली में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. अभी तक पहली पारी में भारत के कुल छह विकेट गिर चुके हैं.
पहले दिन भारत ने खेल ख़त्म होने तक 311 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था. फिलहाल सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे हैं.

पहली पारी के लिए भारतीय बल्लेबाज़ी का दूसरा दिन ईशांत शर्मा के विकेट के साथ शुरू हुआ. ईशांत महज नौ रन बनाकर वापस लौट गए.पहले दिन के हीरो रहे सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 12 हज़ार रन भी पूरे किए. सचिन से पहले ये रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम था. लारा ने 131 टेस्ट मैचों में 11,953 रन बनाए थे.
मोहाली टेस्ट से पहले सचिन को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 15 रनों की आवश्यकता थी. जिसे उन्होंने आसानी से पूरा कर लिया.

सचिन दुर्भाग्यशाली रहे और शतक नहीं बना सके. सचिन 88 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने सौरभ गांगुली के साथ पाँचवें विकेट की साझेदारी 142 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

अपना आख़िरी टेस्ट सिरीज़ खेल रहे सौरभ गांगुली ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और अभी वे नाबाद हैं. इसी पारी के दौरान गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने सात हज़ार रन भी पूरे किए.

पहले दिन की भारतीय पारी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया. सहवाग 36 गेंदों पर 35 रनों का अच्छा योगदान देकर आउट हुए. सौरभ गांगुली ने भी अर्धशतक पूरा किया

दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए राहुल द्रविड़, जिन्होंने 39 रन बनाए. गौतम गंभीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया पर 67 रनों के बाद आउट हो गए.
वीवीएस लक्ष्मण कुछ ख़ास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली ने भारतीय पारी संभाली.

सचिन तेंदुलकर 88 रन बनाकर आउट हुए. पहले दिन के खेल की समाप्ति पर भारत का स्कोर था पाँच विकेट के नुक़सान पर 311 रन.सौरभ गांगुली 54 और ईशांत शर्मा दो रन बनाकर नाबाद थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल जॉनसन ने तीन विकेट लिए. ब्रेट ली और पीटर सिडेल को एक-एक विकेट मिला.

कंधे की चोट से परेशान अनिल कुंबले इस टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी. टीम में कुंबले की जगह मिली है अमित मिश्रा को.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+