सचिन ने चौथे दिन अपने करियर का छठा दोहरा शतक जड़ा है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बंगलौर में खेला जा रहा है.
पहले टेस्ट में मैच आख़िरी समय में बेहद रोमांचक हो गया था और आख़िरकार भारत ने वह टेस्ट एक विकेट से जीत लिया था.
इस जीत में वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा योगदान था. इस मैच में उनके घायल हो जाने के बाद वे दूसरा मैच नहीं खेल रहे हैं.
दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 478 रन बनाए. इसके जवाब में पुख़्ता बल्लेबाज़ी करते हुए भारत अपनी पहली पारी खेल रहा है.
ताज़ा स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
टीमें इस प्रकार हैं -
ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन, साइमन कैटिच, रिकी पॉन्टिंग(कप्तान), माइकल क्लार्क, माइक हस्सी, मार्कस नॉर्थ, टिम पेन, नैथन हॉरिट्ज़, बेन हाइफ़ेनहाउस, पीटर जॉर्ज और मिचेल जॉनसन.
भारत - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, मुरली विजय, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, श्रीसंत, ज़हीर ख़ान और प्रज्ञान ओझा.