अगर T20 विश्वकप के दौरान खिलाड़ी को हुआ कोरोना तो फिर क्या होगा, ICC ने जारी की गाइडलाइंस
नई दिल्ली। काफी सारी अटकलों के बाद आईसीसी की ओर से आयोजित कराया जाने वाला 2021 टी20 विश्वकप रविवार (17 अक्टूबर) से भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान के स्टेडियम में शुरु होने जा रहा है। इस दौरान 4 हफ्तों तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के सभी मैच 4 शहरों दुबई, अबुधाबी, शारजाह और मस्कट में आयोजित किये जायेंगे। 5 साल में पहली बार आयोजित किये जा रहे इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार 20 सदस्यीय मैच अधिकारियों का ऐलान किया है। इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच ओमान और पापुआ न्यू गुनिया की टीम के बीच अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले आईसीसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा से जुड़े कुछ नियम जारी किये हैं।
और पढ़ें: जानें कौन हैं दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जिसे मैच के बाद किया प्रपोज, बिग बॉस से रहा है खास कनेक्शन
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए ही टूर्नामेंट को भारत के बजाय यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया था। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए आईसीसी के इंटीग्रिटी और बायोसेफ्टी हेड एलेक्स मार्शल ने कहा कि 16 टीमों के बीच खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट यूएई और ओमान में खेला जाना है जहां पर देश की ज्यादातर जनसंख्या कोविड-19 का टीकाकरण करवा चुकी है। ऐसे में टूर्नामेंट के दौरान अगर किसी खिलाड़ी को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है तो उससे जुड़े नियम कुछ इस प्रकार हैं।

खिलाड़ी को हुआ कोरोना तो उसका और उसके निकटतम लोगों के साथ का नियम
आईसीसी की ओर से जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है (भले ही वह असिमटोमैटिक क्यों न हो) उसे 10 दिन के लिये आइसोलेशन में जाना होगा। इस दौरान बायोबबल में प्रवेश करने से पहले उसे आखिरी 2 दिन में 4 नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही वापसी के लिये हरी झंडी दी जायेगी। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्ति से निकट संपर्क में रहने वाले खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के लिये भी नियम हैं।
अगर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाला व्यक्ति के संपर्क में आया सदस्य उससे 2 मीटर की दूरी पर कम से कम 15 मिनट तक रहा है (पॉजिटिव पाये जाने से 48 घंटे पहले तक) तो उसे निकटतम संपर्क में आया खिलाड़ी माना जायेगा। इसके बाद उसे 6 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं जो खिलाड़ी फिजिकल कॉन्टैक्ट में रहेंगे ( लेकिन चेहरा ढंका हुआ हो) उन्हें 24 घंटे तक क्वारंटीन में रहना होगा और उसी के हिसाब से टेस्ट किया जायेगा।

अगर बायोबबल ब्रीच हुआ तो क्या होगा
अगर कोई क्रिकेटर टी20 विश्वकप के दौरान अस्पताल जाने की इच्छा जताता है तो उसे सभी सुविधायें बायो-सिक्योर बबल के अंदर ही दी जायेंगी। इतना ही नहीं आईसीसी ने खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ के लिये साइकोलोजिस्ट भी नियुक्त किया है। फिलहाल बायो बबल तोड़ने को लेकर कोई साफ दिशा निर्देश नहीं दिये गये हैं लेकिन मार्शल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को ऐसे मामले में गंभीरता दिखाने की जरूरत है। मार्शल ने कहा कि वह टीमों को गाइडलाइंस का पालन करते हुए देखना चाहते हैं। इस दौरान मार्शल ने खिलाड़ियों को अपने परिवार लाने की बात पर भी जानकारी दी है और कहा कि बायोबबल में खिलाड़ी परिवार के कुछ सदस्यों को ला सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग का उदाहरण दिया।

फैन्स को लेकर क्या हैं नियम
गौरतलब है कि यूएई सरकार ने टी20 विश्वकप के दौरान 70 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम पहुंचकर मैच देखने की इजाजत दे दी है। मार्शल ने फैन्स से जुड़े नियमों को लेकर भी बात की और कहा कि टीमों को सरकार की तरफ से जारी किये गये दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना है। अबुधाबी और ओमान में फैन्स को स्टेडियम में आने के लिये वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है जबकि दुबई और शारजाह में उन्हें इससे छूट है। फैन्स को मैच के दौरान मास्क पहनना पूरी तरह से अनिवार्य है और उन्हें क्रिकेटर्स से सीधे बात करने पर रोक रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
