युवराज रणजी मैच खेलने चंडीगढ लौटे
कोलकाता 30 नवम्बर .वार्ता. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भी अंतिम एकादश में जगह न.न बना सके विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को आज भारतीय टीम प्रबंधन ने रणजी मैच खेलने के लिए मुक्त कर दिया
युवराज सुबह ही चंडीगढ के लिए रवाना हो गये 1 वह शनिवार से बंगाल के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी मैच में पंजाब की तरफ से खेलेंगे
दरअसल आज से यहां शुरू हुये दूसरे टेस्ट मैच में भी युवराज की जगह न.न बनती देख टीम प्रबंधन ने उन्हें मैच फिट रखने के मकसद से रणजी मैच खेलने की इजाजत दे दी 1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. पहले ही कह चुका है कि अंतर्राष्ट्रीय मैचों में न.न खेल रहे क्रिकेटर घरेलू टूर्नामेंटों में खेलेंगे
युवराज की जगह पर लेफ्ट आर्मर मुरली कार्तिक को भारतीय टीम का 12वां खिलाडी बनाया गया है 1 जबर्दस्त फार्म में चल रहे युवराज दिल्ली में खेले गये पहले टेस्ट में भी अंतिम एकादश में नहीं चुने जा सके थे
प्रेम.प्रभु 1339वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications