अश्विन ने पूरे किए 400 टेस्ट विकेट तो कोहली बोले, अब मैं उन्हें इस नाम से बुलाऊंगा
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। अश्विन ने मैच में 7 विकेट हासिल करके 400 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। इसके साथ ही अश्विन भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 400 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अश्विन से पहले कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने यह कारनामा किया है। अश्विन के इस शानदार उपलब्धि पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की है, साथ ही कोहली ने कहा कि अब से मैं उन्हें लेजेंड कहकर बुलाउंगा।

कोहली ने जमकर की तारीफ
अश्विन की उपलब्धि की तारीफ करते हुए कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी को खड़े होकर इस उपलब्धि का सम्मान करना चाहिए और अश्विन की तारीफ करनी चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में वह आज के समय के यानि मॉडर्न डे लेजेंड हैं। मैं इस बात को लेकर बतौर कप्तान काफी खुश हूं कि अश्विन मेरी टीम में हैं। बता दें कि आर अश्विन दुनिया के छठे स्पिन गेंदबाज हैं जिन्होंने 400 विकेट लेने का कारनामा किया है।

अश्विन बोले यह सपने जैसा
अपनी इस उपलब्धि पर अश्विन ने कहा कि ने कहा कि यह बहुत ही जबरदस्त उपलब्धि है। पूरा स्टेडियम अश्विन की इस उपलब्धि पर खड़ा हुआ और तालियों के साथ उन्हें बधाई दी। अच्छी बात यह है कि अश्विन ने यह उपलब्धि ऐसे में मैच में हासिल की जिसमे भारत ने जीत दर्ज की है। पिछले 2-3 महीने में जो कुछ हुआ है वह अविश्वसनीय है। यह किसी सपने के जैसा है। यह खुद में भरोसा की जीत है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे की शुरुआत के समय मुझे नहीं लगा था कि मैं शुरू कर पाऊंगा, लेकिन तभी जडेजा चोटिल हो गए और फिर मैंने इस जिम्मेदारी को निभाया।

सीरीज में बनाई बढ़त
बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। ऐसे में अगर चौथा और आखिरी टेस्ट मैच भारत जीतता है तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का स्थान पक्का हो जाएगा। यही नहीं अगर भारत तीसरा मैच ड्रॉ करने में भी सफल होता है तो भी भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेगा। न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
