Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उमरान मलिक ने फेंकी IPL 2021 की सबसे तेज गेंद, खोला सफलता का राज

IPL 2021 SRH vs RCB: Umran Malik bowled the fastest delivery of IPL 2021 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। उमरान मलिक ने भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले गए दो मैचों में अपनी तेज गति से सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वह हमेशा इस गति से गेंदबाजी करते रहे हैं। उमरान ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पर हैदराबाज की चौंकाने वाली जीत में 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन की सबसे तेज़ गेंद फेंकी।

उमरान ने टीम से कहा, "मैंने हमेशा इतनी तेज गेंदबाजी की है। यहां तक ​​कि जब मैं टेनिस-बॉल क्रिकेट खेल रहा था तो मैं सबसे तेज गेंदबाजी करता था। हम एक ओवर का मैच खेलते थे और पूरे ओवर में यॉर्कर फेंकते थे। इसलिए मैं हमेशा तेज था।" आईपीएल वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में गुरुवार को मैच के बाद साथी और सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

यह भी पढ़ें- भारत की T20 विश्व टीम चुनने में हुई एक गलती, MSK प्रसाद ने बताया

उमरान ने कहा, "मैं पहली बार 2018 में (राज्य) अंडर 19 ट्रायल के दौरान लेदर बॉल से खेला था और यहीं पर चयनकर्ताओं ने मुझे देखा था। यह पहली बार था जब मैं ट्रायल के लिए आया था और मुझे यह भी नहीं पता था कि स्पाइक्स क्या हैं। इसलिए मैंने जॉगिंग शूज में गेंदबाजी कर रहा था। एक व्यक्ति जो बाद में दोस्त बन गया उसने मुझे स्पाइक्स दिए और फिर मैं अंडर -19 एक दिवसीय टीम में शामिल हो गया। 2018 के बाद मैंने कड़ी मेहनत की और विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलने में कामयाब रहा।"

उमरान ने स्वीकार किया कि वह नेट्स में डेविड वार्नर, केन विलियमसन और मनीष पांडे जैसे गेंदबाजों को गेंदबाजी करने के लिए पहले तो नर्वस थे। उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से नेट गेंदबाज हूं, इसलिए मुझे यह मौका देने के लिए फ्रेंचाइजी का बहुत आभारी हूं। मैं पहली बार इन खिलाड़ियों (डेविड वार्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे) को गेंदबाजी करते हुए बहुत नर्वस था। मैंने भगवान से प्रार्थना की कि कृपया मुझे अच्छी गेंदबाजी करने में मदद करें। फिर मैंने केवल लंबी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित किया और उन्हें दवाब में लाने की कोशिश की और नियमित रूप से ऐसा करने में सक्षम होने लगा।"

उन्हें बुधवार को अपना पहला आईपीएल विकेट मिला, जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के केएस भारत को आउटय़ उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा था कि मुझे आज सिर्फ एक विकेट लेना है, चाहे कुछ भी हो जाए।" बता दें कि अमरान ने 152.95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को पछाड़ा जिन्होंने 152.75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

Story first published: Thursday, October 7, 2021, 13:44 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+