चोट लगने के बाद पीएसएल से बाहर हुए फाफ डुप्लेसिस, यूएई से करेंगे घर वापसी
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन से बाहर हो गये हैं। डुप्लेसिस को हार ही में एक मैच के दौरान सिर पर चोट लगी थी जिसके बाद वह कनकशन का सामना कर रहे हैं। चोट की गंभीरता को देखते हुए डुप्लेसिस लीग को छोड़कर अपने देश वापस लौट रहे हैं। रविवार को पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेले गये मैच में फाफ डुप्लेसिस एक बाउंड्री बचाने के चक्कर में अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथी खिलाड़ी मोहम्मद हसनैन के साथ खतरनाक तरीके से टकरा गये थे जिसके बाद उन्हें कनकशन का सामना करना पड़ा है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा,' क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच रविवार को खेले गये मैच के दौरान कनकशन का शिकार हुए फाफ डुप्लेसिस पीएसएल से बाहर हो गये हैं और बचे हुए मैचों में टीम के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। वह आज रात को ही अपने घर साउथ अफ्रीका के लिये उड़ान भरेंगे।'
और पढ़ें: बांग्लादेश-वेस्टइंडीज दौरे के लिये सीए ने किया ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 7 दिग्गज हुए बाहर
उल्लेखनीय है कि मैच के दौरान हुई इस खतरनाक घटना के बाद साउथ अफ्रीका का यह दिग्गज खिलाड़ी कुछ समय तक मैदान पर ही गिरा रहा था जिसके बाद फिजियो ने आकर उनकी देखभाल की और वो उठ सके। हालांकि यह अच्छी चीज रही कि अस्पताल में स्कैन्स के लिये जाते हुए डुप्लेसिस खुद मैदान से उठकर अपने पैरों पर बाहर गये। डुप्लेसिस ने अस्पताल से वापस आने के बाद खुद ही ट्वीट कर फैन्स को अपनी रिकवरी की जानकारी भी दी।
उन्होंने लिखा था,'आप सभी के प्यार और प्रार्थना भरे संदेशों के लिये धन्यवाद। मैं होटल में वापस आ चुका हूं और रिकवर हो रहा हूं। मुझे कनकशन हुआ जिसमें कुछ यादें भी धुंधली हो गई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द सब ठीक हो जायेगा। आशा है कि मैं जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।'
और पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, कपिल देव को पीछे छोड़ नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग की वापसी के बाद डुप्लेसिस अपना दूसरा मैच खेल रहे थे। उन्होंने इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ 5 रन बनाये थे जिसमें ग्लैंडिएटर्स की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि पीएसएल का आयोजन फरवरी में किया जा रहा था लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। हालांकि पीएसएल के दोबार शुरू होने से पहले डुप्लेसिस आईपीएल में खेल रहे थे और 7 मैचों में 320 रन बना कर अपनी फॉर्म का ट्रेलर दिखाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
