तेहरान, 22 जुलाई: तेहरान में सोमवार को संपन्न हुई एशियाई युवा शतरंज प्रतियोगिता में भारत के खाते में छह स्वर्ण पदक समेत कुल 21 पदक आये हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक के अलावा पांच रजत और 10 कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता के अंडर-8 के बालिका वर्ग में एम महालक्ष्मी ने, अंडर-14बालिका वर्ग में पदमिनी राउत ने और अंडर-18 बालिका वर्ग में पी उथरा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालक वर्ग में अंडर-10 में दीप्तायन घोष ने, अंडर-12 में गिरीश कौशिक ने और अंडर-14 में प्रसन्ना राओ ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया।
प्रतियोगिता में 15 देशों के 221 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 15 जुलाई से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल 36 पदक शामिल थे।