Tokyo Olympics: IOA ने दी इन भारतीय एथलीटों को ओपनिंग सेरेमनी से दूर रहने की सलाह
नई दिल्लीः कोरोना के खतरे को देखते हुए ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल कम संख्या में दिखाई देगा और जिन भारतीय खिलाड़ियों को अगले दिन इवेंट है उनको तो यही कहा गया है कि आप सेरेमनी में भाग ना ही लें तो अच्छा है। इस बात की जानकारी भारत के ओलंपिक मिशन के चीफ प्रेम कुमार वर्मा ने पीटीआई को दी। साथ ही भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री राजीव मेहता ने भी यही कहा है।
इस बार 120 से ज्यादा एथलीट भारत का ओलंपिक का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जबकि कुल दल की संख्या 228 है जिनमें खिलाड़ियों के अलावा अधिकारी, कोच और बाकी स्टाफ भी शामिल है। भारतीय दल से केवल 6 अधिकारियों को ही सेरेमनी में भाग लेने की छूट होगी। ऐसा ही बाकी देशों के लिए होगा।
सेरेमनी आधी रात तक चलने की उम्मीद है इसलिए जिन खिलाड़ियों का अगले दिन इवेंट है उनको आराम करने के लिए बोला गया है।
10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजों सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवन जैसे शूटर्स के इवेंट जल्दी हैं तो ये लोग मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार के साथ समारोह में भाग नहीं लेंगे।
कोरोनोवायरस महामारी फैलने से पहले, भारतीय निशानेबाजों ने लगातार खेल पर अपना दबदबा बनाया, 2019 में चार आईएसएसएफ विश्व कप में तालिका में टॉप पर रहे।
अब गुरुवार को यह फैसला किया जाएगा किन भारतीय एथलीटों को ओपनिंग सेरेमनी में उतारना है। उद्घाटन समारोह के अगले दिन मुक्केबाजों, तीरंदाजों और पुरुष और महिला हॉकी टीमों का भी मुकाबला होना है। इसके अलावा जो खिलाड़ी क्वारेंटाइन हैं उनको भी ओपनिंग सेरेमनी से दूर रहना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
