For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Kabaddi WC 2016: भारत ने इंग्लैण्ड को बुरी तरह हराया, सेमीफाइनल में हुई एंट्री

भारत ने मंगलवार को हुए कबड्डी विश्वकप 2016 के एक अहम मुकाबले में इंग्लैण्ड की टीम को बुरी तरह हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को हुए कबड्डी विश्वकप 2016 के एक अहम मुकाबले में इंग्लैण्ड की टीम को बुरी तरह हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पढ़ें: नीतीश ने अखिलेश यादव को दी यह अहम सलाह, मुलायम सिंह पर कसा तंज

ग्रुप एक अपने आखिरी मैच में भारत ने इंग्लैण्ड को 69-18 से हरा दिया। इस पूरे मैच में शुरुआत से अंत तक भारत की पकड़ मजबूत बनी रही। कबड्डी विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में अब भारत के सामने ईरान या थाईलैंड होगा।

बुधवार को लीग मुकाबलों के आखिरी मैच खेले जाएंगे और उसमें यह तय होगा कि ग्रुप बी से ईरान के अलावा कौन सी टीम सेमीफानल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहेगी। भारत ने 2004 और 2009 कबड्डी विश्वकप खिताब जीतने के बाद इस साल भी खिताब की दावेदारी की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

पढ़ें: VIDEO: हाथी के बच्‍चे ने इंसान को डूबने से बचाया, वीडियो हुआ वायरल

इंग्लैण्ड की टीम भारत के सामने इतनी बेबस नजर आई कि वह 20 पॉइंट भी नहीं अर्जित कर सकी और उसे 51 पॉइंट के विशाल अंतर से मैच गंवाना पड़ा। भारत की तरफ से परदीप नरवाल ने सुपर 10 पूरा करते हुए कुल 13 अंक जुटाए। जबकि अजय ठाकुर ने भी एक सुपर 10 के साथ 11 अंक जुटाए।

पढ़ें: पाक कलाकारों पर भारत में प्रतिबंध की बहस में कूदीं प्रियंका चोपड़ा

इन दोनों के अलावा सुरजीत ने टैकल में हाई 5 हासिल करते हुए 6 पॉइंट बनाए। नितिन तोमर ने सात और राहुल चौधरी ने 5 अंक भारत की झोली में डाले। सुरेंदर नाडा ने कुल 3 अंक जुटाने में सफलता पाई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+