विजेंदर का विजय अभियान थमा
भारतीय मुक्केबाज़ विजेंदर बीजिंग ओलंपिक का सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला क्यूबा के एमिलियो कोरिया से हार गए हैं. हालाँकि उन्हें कांस्य पदक मिलना तय है.
अब उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा. इस हार के बावजूद विजेंदर की उपलब्धि इस मायने में अहम है कि ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारत को मुक्केबाज़ी में कोई पदक प्राप्त हुआ है.
विजेंदर ने सेमीफ़ाइनल जीतने की जानदार कोशिश की लेकिन पैन अमरीकी चैंम्पियन एमिलियो कोरिया उन पर हावी पड़े.
इस अहम बाउट का पहला राउंड ही विजेंदर के लिए ठीक नहीं रहा. इसमें क्यूबाई मुक्केबाज़ ने 2-0 से बढ़त बनाई.
लेकिन दूसरे राउंड में विजेंदर ने काउंटर अटैक के ज़रिए जहाँ तीन अंक जुटाए, वहीं दो अंक गँवाने पड़े.
दूसरे राउंड में स्कोर 4-3 से कोरिया के पक्ष में था लेकिन तीसरे राउंड में विजेंदर कोई भी अंक नहीं जुटा पाए जबकि क्यूबाई मुक्केबाज़ ने शानदार तीन पंच लगाए.
जब चौथा राउंड शुरु हुआ तो स्कोर 7-3 से कोरिया के पक्ष में था. हालाँकि निर्णायक क्षणों में कोरिया की ग़लत रणनीति का फ़ायदा विजेंदर को मिला और उन्हें दो अंक दिए गए.
लेकिन विजेंदर इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे और कोरिया ने एक और अंक जुटा कर मुक़ाबला 8-5 से अपने नाम कर लिया.
हालाँकि हार के बावजूद विजेंदर को कांस्य पदक मिलेगा जो क्वार्टर फ़ाइनल में उनकी जीत से ही तय हो गया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications