हीरो होंडा कप पर भारत का कब्‍जा
बेंगलुरू, 24 नवंबर: भारत और इंग्लैंड के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये चौथे एकदिवसीय मुकाबले में 19 रन से जीत दर्ज कर भारतीय क्रिकेट टीम ने हीरो होंडा कप पर कब्जा कर लिया।
बारिश के कारण बार-बार बाधाओं के बाद 22-22 ओवर का मैच हुआ, जिसमें भारत द्वारा दी गई 198 रनों की चुनौती को इंग्लैंड पूरा नहीं कर सका। इस जीत के साथ भारत ने 4-0 की बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया। वीरेंद्र सहवाग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अभी तीन मैच खेले जाने हैं। अंमिम मैच की समाप्ति पर भारत को हीरो होंडा कप प्रदान किया जाएगा। बारिस के कारण आयी बाधा के बाद भारत ने 22 ओवर में 166 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुइस पद्धति से इंग्लैंड के सामने निर्धारित 22 ओवर में 198 रन बनाने की चुनौती थी। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन ही बना सकी।
ओवेश शाह ने 48 गेंदों पर शानदार 72 रन बनाए, जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 30 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए, जबकि गौतम गंभीर ने 40 रनों का योगदान दिया। इससे पहले लगभग सवा तीन बजे आई बारिश के कारण खेल दो घंटे से भी अधिक समय तक रुका रहा था। बारिश के कारण हुई समय की बर्बादी की भरपाई के लिए मैच को 44-44 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था।
भारतीय समयानुसार लगभग 5.50 बजे खेल शुरू हुआ था, लेकिन 15 मिनट के खेल के बाद ही बारिश फिर से आ धमकी। आठ महीने बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे तेंदुलकर 11 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय भारत ने 7.5 ओवर में 38 रन बनाए थे।
भारत की ओर से जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा और मुनाफ पटेल ने भी दो-दो विकेट झटके। हरभजन सिंह महंगे साबित हुए और तीन ओवर में 42 रन दिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications