Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चहल की मंगेतर धनश्री ने फिर बटोरी सुर्खियां, प्रभु देवा के गाने पर बिखेरा जलवा

नई दिल्ली। भारत के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल फिलहाल सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं क्योंकि वह 19 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी में व्यस्त हैं। लेकिन उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण चर्चा का विषय बन रही हैं। उन्होंने डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है।

इस गाने पर किया डांस

इस गाने पर किया डांस

दरअसल, चहल की मंगेतर धनश्री ने प्रभु देवा के मशहूर गाने मुकाबले मुकाबला पर डांस करते हुए वीडिया डाला है, जिसमें बैक्रगाउंड डांसर भी बखूभी उनका साथ दे रहे हैं। वैसे यह गाना मूल रूप से करीब ढाई दशक पहले पहले प्रभु देवा पर फिल्माया गया था, लेकिन इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए धनश्री ने इसे वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर को भी टैग किया गया। इस गाने को हाल ही में इन दोनों सितारों पर भी फिल्माया गया था।

मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनश्री पेशे से डॉक्टर, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। वे मुंबई की रहने वाली हैं। मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं।चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

बढ़ रहे हैं फाॅलोअर्स

बढ़ रहे हैं फाॅलोअर्स

मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं। चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 लाख फाॅलोअर्स थे, लेकिन अब इनकी संख्या 10 लाख से पार जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

Story first published: Friday, August 28, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+