Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये हैं वो 3 भारतीय क्रिकेटर, जो IPL में अभी तक नहीं लगा पाए चाैका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) एक ऐसा मंच है जहां देश-विदेशों के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाने के लिए हाथ आजमाते हैं। चाैकों-छक्कों की बरसात ना हो तो फिर दर्शकों का समय भी खराब निकल जाता है। नए युवा खिलाड़ी अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर में पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। वहीं भारत के तीन ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो अभी तक आईपीएल में चाैका तक भी नहीं लगा पाए हैं। काैन हैं वो तीन क्रिकेटर आइए जानें-

प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा

पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा भी अभी तक आईपीएल में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। आईपीएल का दूसरे सीजन में ओझा ने डेक्‍कन चार्जर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2010 में आईपीएल में वह सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्‍होंने 92 मैचों में 26.20 की औसत से 89 विकेट लिए। वहीं उन्‍होंने सिर्फ 17 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 4 रन रहा।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम का ये स्पिनर वैसे तो अपनी जादुई गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन जब बात बल्लेबाजी की आती है तो इनके लिए स्ट्राइक लेना भी बड़ी बात साबित होती है। चहल उन क्रिकेटरों में हैं जो अभी तक आपीएल में बाउंड्री नहीं लगा पाए हैं। वे फिलहाल राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे हैं। उनके नाम 84 मुकाबलों में 23.18 की औसत से 100 विकेट लिए हैं। अगर उनकी बल्‍लेबाजी कर बात करें तो उन्‍होंने कुल 21 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 4 रन है।

सिद्धार्थ कौल

सिद्धार्थ कौल

तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल भी चाैका तक नहीं लगा पाए हैं। उन्हें आईपीएल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा था, जबकि आईपीएल के 13वें सीजन के लिए रिटेन किया था। वे आईपीएल में अब तक 45 मैच खेल चुके हैं और 8.47 की इकोनॉमी से 49 विकेट दर्ज भी कर चुके हैं। वहीं कौल ने 12 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 7 रन का रहा है।

Story first published: Saturday, July 25, 2020, 14:45 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+