कप्तान कोहली के फैसलों पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बोले- उनके ऊपर कोई नियम लागू नहीं होते
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान विराट कोहली के फैसले पर लगातार पूर्व क्रिकेटर सवाल खड़ा कर रहे हैं। पहले मोहम्मद कैफ और अब वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के फैसलों पर सवाल खड़ा किया है। जिस तरह से श्रेयस अय्यर को पहले टी-20 में टीम में जगह नहीं दी गई, उनकी जगह पर मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया, उसपर सहवाग ने सवाल खड़ा किया है। सहवाग ने कहा कि अगर आप श्रेयस अय्यर की बात करें तो पिछली टी-20 सीरीज में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था, ऐसे में आपने किस आधार पर उन्हें टीम में जगह नहीं दी। क्या इसकी कोई वजह थी। मुझे नहीं लगता है कि श्रेयस अय्यर के पास इतनी हिम्मत थी कि वह पूछते कि उन्हें क्यों नहीं खिलाया गया।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अगर यह फैसला टीम के हित को देखते हुए लिया गया था तो यह ठीक है, लेकिन अगर यह सोचकर उन्हें मौका नहीं दिया गया कि वह बाउंसर गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे हैं इसलिए दूसरे को मौका दिया गया तो यह तर्क सही नहीं हो सकता है क्योंकि अय्यर ने पहले टी-20 मैचों में रन बनाए हैं। मैं एक बात और कहूंगा कि विराट कोहली के अलावा सारे नियम दूसरों पर लागू होते हैं, विराट कोहली पर कोई नियम लागू नहीं होता है। ना तो उनके बल्लेबाजी क्रम, ना ही उनके सीरीज में बीच में जाने, ना ही जब वह फॉर्म में नहीं हैं और ब्रेक ले रहे हैं। यह ठीक नहीं है।
कोहली पर सवाल खड़ा करते हुए सहवाग ने कहा कि विराट कोहली को यह सोचना चाहिए कि वह इंग्लैंड दौरे पर विफल रहे थे, अगर उन्हें मौका नहीं दिया गया होता तो आज वह इतने बड़े खिलाड़ी कैसे बनते। उन्होंने खुद कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी ने उस वक्त उनका साथ दिया था, वह उन्हें हमेशा बतौर कप्तान याद रखेंगे। क्या इस टीम में कोई ऐसा खिलाड़ी है जो यही बात विराट कोहली के लिए कह सके, मुझे लगता है कि यह मुश्किल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
