लक्ष्मण के लिए ईडन बना वेरी..वेरी स्पेशल
नई दिल्ली 01 दिसंबर .वार्ता. स्टायलिश बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण आज पाकिस्तान के खिलाफ् दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन नाबाद शतकीय पारी खेलने के साथ ही ईडन गाडस में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये1 लक्ष्मण ने ईडन पर अपना जलवा बरकरार रखा और भारतीय पारी के विशाल स्कोर में 112 रनों का योगदान दिया1 इस मैदान पर अपना आठवां टेस्ट खेल रहे लक्ष्मण इस दौरान पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहद्दीन को पछाडकर ईडन पर सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गये1 लक्ष्मण ने इस मैदान पर अब तक 81.63 के औसत से 898 रन बनाये हैं. जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्द्धशतक शामिल हैं1 एक और हैदराबादी बल्लेबाज अजहर ने ईडन पर 107.50 के औसत से 860 रन बनाये थे1 इसमें पांच शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं1 ईडन पर 800 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज राहुल द्रविड हैं1 द्रविड हालांकि रनों से भरपूर इस विकेट पर सिर्फ् हाफ् सेंचुरी ही बना सके1 उन्होंने इस मैदान पर तीन शतक और इतने ही अर्द्धशतकों की मदद से 835 रन बनाये हैं और उनका औसत 64.23 का रहा है1 उप्रेती.सत्यकाम.प्रभु 1631 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications