अगर CSK में नहीं होते तो किस टीम से IPL खेलते, सुरेश रैना ने दिया जवाब
नई दिल्लीः सुरेश रैना फिर से एक्शन में दिखाई देंगे क्योंकि यूएई में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, केवल 10 दिन ही कि बात है जब भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के यूएई लेग का पहला मैच खेलने के लिए उतरेंगे। रैना इस लीग के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। या तो वह गुजरात लायंस के लिए खेले वर्ना हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए प्रमुख रूप से खेले हैं।
सीएसके के प्रशंसकों द्वारा प्यार से 'चिन्ना थाला' के नाम से जाने जाने वाले रैना ने आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में पहचान बनाई है। सुरेश इस समय दुबई में हैं और 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण से पहले बेस्ट शेप में आने के लिए जिम और ट्रेनिंग सेशन में पसीना बहा रहे हैं। रैना को हालांकि प्रशिक्षण अवधि से कुछ राहत मिली और आरजे रौनक के साथ बातचीत में देखा गया था।
आरजे के साथ एक मजेदार सत्र के दौरान, रैना से पूछा गया कि वह सीएसके के अलावा किस फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल खेलते।
रैना का फौरन जवाब दिल्ली था। उत्तर प्रदेश का यह खिलाड़ी अपने उत्तर के साथ चतुर था क्योंकि दिल्ली मुरादनगर (रैना का घर) से सिर्फ दो घंटे की ड्राइव पर है। अपने स्पष्टीकरण में, रैना ने उल्लेख किया कि अपने घर से इसकी निकटता के कारण, वह अगर सीएसके के लिए नहीं खेलते तो दिल्ली के लिए खेलते।
रैना ने कहा, "दिल्ली है! घर भी पास है, मुरादनगर से पास है, और काफी दोस्त है हम टीम में। इसलिए, मैं दिल्ली को तरजीह देता। "
रैना अपने मजाक के लिए भी चर्चित हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन के लिए इस बार कुछ कहा है। वे कहते हैं अगर अश्विन आसपास नहीं होते तो वे आराम से सो सकते हैं।
उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा, "क्यूकी बहुत ज्यादा बातें होती हैं कभी कभी। क्रिकेट बहुत ज्यादा बात करता है। फ्लाइट में आप झपकी लेना चाहते हैं, फिर आराम करना है। वैसे वह कुल सज्जन है, ऐसा नहीं है, लेकिन कभी लगता है आप गुसे में है या कुछ करना है तो लगता है अगर आस पास अश्विन नहीं है तो फिर मैं सो सकता हूं। "
सीएसके ने 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के यूएई चरण की शुरुआत की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
