WBBL: इस महिला क्रिकेटर ने खेला अजीबोगरीब शाॅट, देखते ही रह गए सभी खिलाड़ी
नई दिल्ली। आज तक, विश्व क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जो ऊर्जावान शॉट खेले उसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन ऐसा ही कुछ अब महिला बिग बैश लीग में देखने को मिल रहा है। ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज लौरा किमिंस द्वारा अजब तरीके से चाैका लगता हुआ देखने को मिला।
ब्रिसबेन हीट को महिला सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ आखिरी छह ओवरों में 35 रन चाहिए थे। उस समय 15वां ओवर फेंकने के लिए सिडनी से स्टेला कैंपबेल आई थी। इस बीच,लौरा ने पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर 2 रन ले लिए। चौथी गेंद पर गेंदबाज स्टैला ने कोई रन नहीं दिया , लेकिन पांचवीं गेंद नो बॉल फेंकी। इसी गेंद पर, लौरा बैठ गई और एक उलटा शॉट निकाल दिया और गेंद सीमा की ओर चली गई । इस शॉट को देखकर सभी हैरान रह गए। वहीं कमेंटेटर ने कहा, "मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। "
No way! How on earth has Laura Kimmince gotten this to the boundary?!
— Rebel Women's Big Bash League (@WBBL) November 17, 2020
Play of the Day for sure! @CommBank #WBBL06 pic.twitter.com/b8cS0uxKrh
इस बीच, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 122 रन बनाए। जवाब में उतरी ब्रिस्बेन हीट ने सिर्फ 17.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। जेस जोनासेन (34) और ब्रिस्बेन हीट की लॉरा ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ब्रिस्बेन हीट की यह 11 मैचों में 5वीं जीत रही, वह 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है । वहीं सिडनी सिक्सर्स को 11 मैचों में 5वीं हार का सामना करना पड़ा। वह 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
