Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की राहें कठिन, आस्ट्रेलिया मजबूत

बेंगलुरू, 12 अक्‍तूबर: बेंगलुरु टेस्‍ट में भारतीय बल्‍लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भारत की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। भारतीय टीम जहां 360 रन पर सिमट गई वहीं ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों ने धुआंधार पारी खेलते हुए रविवार का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने 263 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। पहली पारी में नाकाम रहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन 28 रन पर नाबाद हैं।

पहली पारी में शतक लगाने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरी पारी में खास कमाल नहीं दिखा सके। वो 17 रन पर पवेलियन लौट गये। इससे पहले मैथ्यू हेडन का विकेट गिरा, जो जहीर खान का निशाना बने। हेडन सिर्फ 13 रन बना सके।

पहली पारी में शतक लगाने वाले एक अन्य बल्लेबाज माइकल हसी भी इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके और 31 रन बनाकर हरभजन सिंह के शिकार बने। यही हाल पहली पारी में 66 रन बनाने वाले साइमन कैटिच का हुआ। कैटिच दूसरी पारी में 34 रन ही बना सके। इसके लिए उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।

माइकल क्लार्क को इशांत शर्मा ने मात्र छह रन पर पवेलियन लौटा दिया। क्लार्क पहली पारी में भी नाकाम रहे थे। हरभजन और इशांत के खाते में दो-दो विकेट गए हैं जबकि जहीर ने एक विकेट लिया है।

इससे पहले, तीसरे दिन के अपने स्कोर 8 विकेट पर 313 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम 18 ओवर में 47 रन जोड़कर चौथे दिन के पहले सत्र में 360 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से जहीर ने 57 रनों की साहसिक पारी खेली।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+