नस्लीय टिप्पणी विवाद में ऑली रॉबिन्सन के समर्थन में उतरे पीएम जॉनसन, ईसीबी पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिंसन इस समय 8 साल पहले गए ट्वीट को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। साल 2012 और 2013 के दौरान ऑली रॉबिंसन ने एक खास समुदाय पर कुछ अश्लील और नक्सलवादी ट्वीट किए थे जोकि उनके डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो गए। इसके सामने आने के बाद रॉबिंसन ने सभी से अपनी गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि वह अभी भी इस बात के लिए शर्मिंदा है हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के लिए इस खिलाड़ी की माफी काफी नहीं रही।
जिसके चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद रॉबिंसन को अनुशासनात्मक कार्यवाही होने तक के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद या खिलाड़ी एजबेस्टन में होने वाले टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में भी उपलब्ध नहीं रहेगा।
और पढ़ें: ICC ने जारी किये मई के प्लेयर ऑफ द मंथ के नामिनेशन, एशियाई खिलाड़ियों के बीच जंग
जहां एक और रॉबिंसन को उनके नस्लीय और अश्लील टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पर ब्रिटेन के खेल मंत्री ओलिवर डॉउटेन और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का समर्थन मिला है। इंग्लैंड के खेल मंत्री का मानना है कि ईसीबी ने रॉबिंसन के मामले में कुछ ज्यादा ही सख्ती अख़्तियार की है।
रॉबिंसन के मामले में खेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि जब उन्होंने ये ट्वीट किए थे तब उनकी उम्र काफी छोटी थी और मेच्योरिटी लेवल भी कम था जबकि अभी वह एक परिपक्व और सुलझे हुए इंसान बन चुके हैं। ऐसे में एसीबी को इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड करने से पहले एक बार फिर से सोचना चाहिए। वही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी खेल मंत्री के बयान का समर्थन किया है।
और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI ने जारी किया शेड्यूल, जानें कौन होगा हेड कोच
पीएम जॉनसन के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल मंत्री ओलिवर डॉउटेन की टिप्पणियों का समर्थन किया है जिन्होंने आज सुबह ही कहा है की इस घटना को एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है और रॉबिंसन ने जब यह टिप्पणी की थी तब वही टीनएजर थे और उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली है।
आपको बता दें कि रॉबिंसन इस समय अपनी घरेलू टीम ससेक्स के साथ जुड़ चुके हैं और टीम में तब तक वापसी नहीं करेंगे जब तक क्यों उन पर चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई का नतीजा सामने नहीं आ जाता। रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट झटकने का काम किया जबकि 42 रनों की बेहद अहम पारी भी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
