For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लॉर्ड्स के एतिहासिक टेस्‍ट मे बुरी तरह हारा भारत

By Super
लॉर्ड्स। दु‍निया की नंबर 1 टेस्‍ट टीम का इंग्‍लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतना बुरा हाल होगा यह तो शायद किसी ने सोचा नहीं था। यहां भारत को ऐसी हार झेलनी पड़ी जिसका अहसास उन्‍हें आने वाले समय में होता रहेगा। क्रिकेट इतिहास के पन्‍ने जब भी पलटे जाएंगे तो उसमें लॉर्ड्स में खेले गए इस टेस्‍ट मैच को जरूर याद किया जाएगा। वजह इस टेस्‍ट मैच के साथ टेस्‍ट क्रिकेट का पूरा इतिहास जुड़ा था। दोनों टीमों में से किसी एक को इसमें अपनी बादशाहत साबित करनी थी।

लॉर्ड्स का ऐतिहासिक 2000वां टेस्‍ट मैच भारत की हार का गवाह बन गया। सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को आखिरी दिन 196 रन से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को कोई भी बल्‍लेबाज इंग्‍लैंड की धारदार गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका। तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन 65/5 और स्‍टुअर्ट ब्रॉड 57/3 की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्‍लेबाज टिक नहीं पाए। केवल सुरेश रैना 78 रन और वीवीएस लक्ष्‍मण ही कुछ देर टिकने का साहस जुटा जाए। पूरी टीम 261 रन बनाकर आउट हो गई। आखिरी दिन भारत को 90 ओवरों में 378 रन बनाने थे। टीम इंडिया 20 ओवर पहले ही आउट हो गई। यह मैच इंग्‍लैंड और भारत के बीच खेले जाना वाला 100वां मैच भी था।

मैच के आखिरी दिन भारतीय बल्‍लेबाजों के सामने चुनौती थी 90 ओवर की। कई बार भारत को इस तरह के संकट से निकालने वाले द वॉल राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्‍मण के ऊपर यह जिम्‍मेदारी थी। टीम ने अपने चौथे दिन के स्‍कोर 80 रन पर 1 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद राहुल द्रविड़ एंडरसन की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर विकेट के पीछे कैच थमाकर चलते बने। भारत अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाया था कि लक्ष्‍मण अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद एंडरसन की गेंद को पुल करने के चक्‍कर में मिड ऑन पर लपके गए। अपने खराब शॉट से वे भी काफी निराश थे। इसके बाद सचिन तेंदुलक मैदान पर उतरे। लंच तक वे सुरेश रैना के साथ मिलकर भारत का स्‍कोर 142 तक ले गए।

लंच के बाद सचिन ने खुद पर गेंदबाजों को हावी होने का मौका दे दिया। सबको उम्‍मीद थी कि सचिन लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर और ऐतिहासिक टेस्‍ट मैच में अपना शतकों का महाशतक पूरा करेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। एंडरसन की अंदर आती एक गेंद सीधी जाकर उनके पैड पर लगी और अंपायर की उंगली हवा में। इसी के साथ सचिन का लॉर्ड्स पर शतक लगाने का सपना भी अधूरा रह गया और भारत का इस ऐतिहासिक टेस्‍ट मैच में हार से बचना मुश्किल हो गया। सचिन केवल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद कप्‍तान धोनी और रैना ने संघर्ष करने की कोशिश की। नई गेंद ने इस साझेदारी को भी तोड़ दिया। धोनी 16 रन बनाकर ट्रेमलेट की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर चलते बने। इसके बाद पुछल्‍ले बल्‍लेबाज रैना का ज्‍यादा साथ्‍ा नहीं निभा सके और पूरी टीम 96.1 ओवर खेलकर पवेलियन लौट गई। रैना 78 रन बनाकर 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। पहली पारी में शानदार दोहरा शतक लगाने वाले केविन पीटरसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

;

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+