IND vs ENG: नॉटिंघम में रोहित-राहुल ने रचा इतिहास, मजबूत स्थिति में पहुंचा भारत
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को अब तक बैकफुट पर रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम मैच के पहले दिन ही महज 65.4 ओवर खेल कर 183 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान जो रूट (64) को छोड़कर कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना पाने में नाकाम रहा।
और पढ़ें: Tokyo 2020: आखिरी 10 सेकेंड्स में हारे दीपक, ओलंपिक में पहली बार सैन मरीनो के पहलवान ने जीता पदक
वहीं पर भारत की ओर से पारी का आगाज करने उतरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (36) और केएल राहुल (नाबाद 48) ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी सूझबूझ से भारतीय टीम को मैच में काफी आगे ले गये हैं। भारतीय टीम को पहले दिन 15 ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी जिस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने काफी संभल कर बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोये वापसी की।
और पढ़ें: Tokyo 2020: हार सामने देख रवि दहिया के हाथ पर दांत काटने लगा कजाकिस्तानी पहलवान, सहवाग ने लताड़ा

राहुल-रोहित के दम पर भारतीय टीम मजबूत
वहीं पर दूसरे दिन का पहला सेशन भी इन दोनों बल्लेबाजों के नाम रहा, हालांकि लंच का समय होने में महज 2 मिनट का समय बाकी रह गया था जब ऑली रॉबिन्सन ने बेहतरीन लय में नजर आ रहे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पुल शॉट लगाने पर मजबूर किया जिसे फाइन लेग पर खड़े सैम करन ने लपक कर भारतीय टीम को पहला झटका दिया। इसके साथ ही दूसरे दिन का लंच सेशन ले लिया गया। पहले सेशन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 97 रन बना लिये हैं और इंग्लैंड के मुकाबले 86 रन पीछे हैं।
अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 107 गेंदों का सामना कर 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाये तो वहीं पर 2 साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल ने 124 गेंदों का सामना कर 8 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बना लिये हैं। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिये 97 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड की सरजमीं पर वो करके दिखाया जो कि पिछले कई सालों में नहीं हो सका था।

21 सालों में पहली बार यह कारनामा करने वाली जोड़ी बनी
केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने पिछले 21 सालों में सलामी बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिये सबसे ज्यादा ओवर खेलने का कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक के नाम था जिन्होंने साल 2007 में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान ओपनिंग करते हुए 25 ओवर्स से ज्यादा की बल्लेबाजी की थी। वहीं पर 2008 के बाद से 20 ओवर्स से ज्यादा समय तक खेलने वाली यह दूसरी सलामी जोड़ी बनी। रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में यह कारनामा किया था, तो वहीं पर पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने उतरी इस जोड़ी ने नॉटिंघम मे यह करके दिखाया है।

बेअसर नजर आयी इंग्लिश गेंदबाजी
गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने इस दौरान अपने सभी दांव लगा कर देख लिये लेकिन वो भारतीय खिलाड़ियों को छकाने में नाकाम रही। उनकी असहजता का पता इस बात से ही चलता है कि इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर के अंदर ही अपने 3 में से 2 रिव्यू इस्तेमाल कर लिये जो कि भारत के ही पक्ष में गये।
आपको बता दें कि गेंदबाजी में भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की 46 रन देकर 4 विकेट हासिल किये, तो वहीं पर मोहम्मद शमी ने भी 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई तो ऋषभ पंत की सूझबूझ के चलते मोहम्मद सिराज के खाते में भी एक विकेट आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications