For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानिए कौन है भारत को 22 साल बाद गोल्ड जिताने वाली मीराबाई

By Mohit

नई दिल्लीः अमेरिका में चल रही वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की मीराबाई चानू ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। मेडल जीतने के बाद जब मीराबाई चानू पोडियम पर आई तो तिरंगा देखकर उनके आंसू निकल आए। भारत को इस खेल में 22 साल बाद मेडल मिला है। 22 साल पहले देश की कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी।

बहन को किया समर्पित

बहन को किया समर्पित

जीत के बाद चानू ने इसे अपनी बहन को समर्पित करते हुए शादी का गिफ्ट बताया है। बता दें, चैंपियनशिप में भाग लेने के कारण वो अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं पाईं थी। जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए चानू ने कहा, 'मेरी बहन शाया की शादी का यह सबसे अच्छा गिफ्ट है जो मैं दे सकती थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप की वजह से 22 नवंबर को मनिपुर में उसकी शादी में मैं शामिल नहीं हो पाई। मैं रियो ओलिंपिक की खराब यादों को भूलना चाहती थी और तैयारी के लिए 12 नवंबर को ही कैलिफोर्निया आ गई थी।'

घर से लोग चानू से हो गए थे नाराज

घर से लोग चानू से हो गए थे नाराज

चानू का कहना है कि शादी में शामिल न होने के कारण उनके घर के लोग उनसे नाराज थे। चानू आगे कहती हैं, 'मेरे फैसले (चैंपियनशिप) से घर में सभी लोग नाराज थे। मैं उनकी नाराजगी को समझ सकती हूं, लेकिन मैंने अपने पैरंट्स को बताया था कि मैं विजेता बनकर लौटूंगी और मेरी प्यारी बहन को सोना गिफ्ट करूंगी।''

23 साल की हैं मीराबाई चानू

23 साल की हैं मीराबाई चानू

मीराबाई मेडल जीतने पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपना वादा पूरा किया। मेरी मां ने मुझे फोन किया और कहा कि हम सब तुम्हारी उपलब्धि पर गर्व करते हैं और पूरा गांव तुम्हारे स्वागत को तैयार है।' मीराबाई चानू 23 साल की हैं उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। उन्होंने 85 किलोग्राम भार से शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- UP Civic Polls 2017: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राम मंदिर लहर के चलते भाजपा की जीत

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 10:44 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+