For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : पहली बार शामिल किए गए ब्रिज में भारतीय मिक्स टीम ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन आठवें दिन भी शानदार रहा। वहीं इस दिन भारत के एथलेटिक्स और घुड़सवार खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा, और हिमा दास व मोहम्मद अनस ने भारत को रजत पदक व गोविंदन ने भारत को कांस्य दिलाया है। इसी के साथ भारत के लिए इस दिन और एक बड़ी खुशखबरी उस वक्त सामने आई जब भारत ने 18वें एशियाई खेलों की ब्रिज प्रतियोगिता में मिश्रित टीम और पुरुष टीम वर्ग में दो कांस्य पदक जीत लिए। बता दें कि ब्रिज को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है और इस तरह भारत ने ब्रिज में पहली बार पदक हासिल किए।

भारत की मिश्रित टीम में किरण नादर, सत्यनारायण बचीराजू, हेमा देवड़ा, गोपीनाथ मन्ना, हिमार खंडेलवाल और राजीव खंडेलवाल शामिल थे। पुरुष टीम में जग्गी शिवदासानी, राजेश्वर तिवारी, सुमित मुखर्जी, देवव्रत मजूमदार, राजू तोलानी और अजय खड़े शामिल हैं। बता दें कि पुरूष टीम औसत आयु 52 जबकि मिश्रित टीम की 57 साल है। गौरतलब हो कि ब्रिज एक कार्ड गेम है, जिसमें 4 खिलाड़ी खेलते हैं। हर टीम की तरफ 2 खिलाड़ी होते हैं। कार्ड के 52 पत्तों में से 13 पत्ते हर खिलाड़ियों में बांटे जाते हैं। निर्धारित समय के अनुसार खेल को समाप्त करना होता है। इस पदक के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 36 हो गई है, जिसमें 7 गोल्ड 9 सिल्वर औऱ 20 कांस्य पदक शामिल हैं।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 19:20 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+