कोरोना लहर के चलते IPL को लेकर BCCI पर दबाव, हैदराबाद को चुना बैकअप विकल्प
नई दिल्लीः भारत में हाल में कोविड-19 की एक और लहर चली है जिसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 14 सीजन पर अनिश्चितता के बादल मंडराएं हैं। महाराष्ट्र को इस लहर का सेंटर कह सकते हैं जहां पर प्रतिदिन के हिसाब से 40000 से ऊपर केस आ रहे हैं। आईपीएल के मैच चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में होने हैं।
लेकिन देश की मौजूदा स्थिति पर बीसीसीआई करीब से नजरें बनाए हुए हैं और उसने हैदराबाद को एक बैक-अप वेन्यू ऑप्शन के तौर पर चुना है। हैदराबाद तब काम आएगा जब आईपीएल की मौजूदा जगह में से किसी एक में मैच नहीं हो पाता है। इसी बीच मुंबई लॉक डाउन की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
इसके बावजूद बीसीसीआई का कहना है कि लॉकडाउन आईपीएल में टीमों के बबल पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा। टीमें पहले ही मुंबई में पहुंच चुकी हैं और अपने आप को बबल में सुरक्षित कर रही हैं और बाकी खिलाड़ी अनिवार्य क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई को मौजूदा स्थिति में आईपीएल पर कोई खतरा नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन उसने आने वाले समय से निपटने के लिए हैदराबाद को बैकअप विकल्प के तौर पर चुना है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कुछ फ्रेंचाइजी ने यह भी कंफर्म किया है कि बीसीसीआई ने अभी इस बारे में उनसे कोई बात नहीं करी है। अभी तक फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी नहीं है कि हैदराबाद को बैकअप विकल्प के तौर पर चुना गया है। फ्रेंचाइजी को यकीन है कि टूर्नामेंट अच्छे तरीके से खेला जाएगा और जो ओरिजिनल 6 लिस्टेड सिटीज पर ही खेला जाएगा।
जहां तक भारत में कोविड-19 की स्थिति की बात है तो 2 अप्रैल को 89,129 नए केस पाए गए हैं जो कि और भारत महामारी की सबसे ज्यादा चपेट में आने वाला दुनिया का पांचवा सर्वाधिक प्रभावित देश है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु भारत के तीन ऐसे राज्य है जो सबसे ज्यादा प्रभावित है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
