'उसका पुराना प्रदर्शन मायने नहीं रखता', सलमान बट को इस भारतीय से है बड़ी उम्मीद
नई दिल्ली। हम कोहली और पुजारा के बारे में बात करते हैं कि वे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इन दोनों के अलावा एक और बल्लेबाज है चुपचाप अपना काम करता है, जो है अजिंक्य रहाणे। टेस्ट टीम के उप-कप्तान सुर्खियों में नहीं आते हैं, लेकिन जब भी टीम मुश्किल में होगी, वह टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाएंगे।
रहाणे को जो चीज और भी खास बनाती है, वह है SENA देशों - दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने की उनकी क्षमता। उन्होंने आठ शतक बनाए हैं और टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान उन पर भरोसा करेगी। 32 वर्षीय रहाणे ने हालांकि पिछली तीन विदेशी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है क्योंकि उनका न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 22.75, 38.29 और 18.67 का औसत रहा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने रहाणे के जल्द से जल्द फाॅर्म में आने की उम्मीद जताई है।

अतीत में जो प्रदर्शन किया है वो कोई मायने नहीं रखता
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए सलमान ने कहा, "अतीत को देखने की क्या जरूरत है? वह निश्चित रूप से खेलेंगे क्योंकि वह टीम के उपकप्तान हैं। अगर वह अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में अच्छा करता है, तो अतीत में उन्होंने जो प्रदर्शन किया है वो फिर कोई मायने नहीं रखता। मुझे यकीन है कि वह इसे ऐसे ही देख रहा है। यही अवसर है। उनकी आलोचना का इतिहास शून्य हो जाएगा। वह शानदार खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड में उनका शतक है और इसे दोहराया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में उनका शतक है, उन्होंने टीम को जीत दिलाई। बहुत सारी चीजें उनके हक में हैं। यह लोगों की पसंद है कि वे क्या देखना चाहते हैं।"

रहाणे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आलोचना का इस्तेमाल कर रहे हैं
दाएं हाथ के बल्लेबाज रहाणे ने स्वीकार किया कि आलोचना ने उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की है। बट को भी लगता है कि यह सही तरीका है और रहाणे को मोटिवेशनल फैक्टर के रूप में इसका इस्तेमाल करके अच्छा प्रदर्शन करने का समर्थन किया। 2014 के दौरे के दौरान लॉर्ड्स में अपने शानदार जवाबी शतक के अलावा, रहाणे के पास को खास आंकड़े नहीं रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में 10 टेस्ट में सिर्फ 29.26 का औसत बनाया है।

इंग्लैंड में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं रहाणे
बता दें कि रहाणे ने इंग्लैंड में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने अंग्रेजों की धरती पर अब तक 10 टेस्ट मैचों में 556 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक 73 टेस्ट मैचों 4583 रन जुटाए हैं जिसमें 12 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है। यही नहीं, रहाणे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी हैं। उन्होंने 17 मैचों में कुल 1095 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
