For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

संकट में टीम इंडिया का पाक दौरा

By Staff
नई दिल्ली, 1 दिसंबर: मुंबई में आतंकवादियों द्वारा खेली गई खून की होली ने चैंपियंस लीग और इंग्‍लैंड की एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मुकाबलों को पहले ही धो दिया था कि अब टीम इंडिया के पाकिस्‍तान दौरे पर इसका काला साया मंडराने लगा है।

मुंबई हमलों में पाकिस्‍तान का हाथ होने की अटकलों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पाक दौरे को संकट में डाल दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच अगले वर्ष 3 जनवरी, 2009 से 19 फरवरी तक होने वाली टेस्ट व एकदिवसीय सीरीज और एक ट्वेंटी20 मैच के आयोजन को लेकर अब भारत सरकार का मूड बदलता नजर आ रहा है।

उच्‍च अधिकारियों के मुताबिक हमले के बाद पाकिस्तान सरकार के रुख ने नाराज भारत सरकार अपनी टीम के पाक दौरे को रद्द कर सकती है। इसका कारण यह है कि सरकार पाक के साथ खेलों के स्तर पर कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे को मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन सुरक्षा संबंधी मसले पर उसे सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। फिलहाल सरकारकी ओर से बीसीसीआई को अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह सीरीज खतरे में पड़ चुकी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+