Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिग्गज फुटबॉलर ने कहा, IPL में जितनी तेज रन बन रहे, उससे तेज भारत में लोगों की मौत हो रही

नई दिल्ली। आईपीएल अपने दूसरे चरण में पहुंच गया है, चेन्नई और मुंबई के बाद अब मैच अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जा रहे हैं। लेकिन एक तरफ जहां सुरक्षित बायो बबल में आईपीएल के मुकाबले खेले जा रहे हैं तो दूसरी तरफ भारत में कोरोना अपने चरम पर है और हर रोज तकरीबन 3.5 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। ऐसे में मांग हो रही है कि आईपीएल को बीच में ही रोक दिया जाए। इस बार इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी गैरी लाइनेकर ने अपील की है कि आईपीएल को रोक दिया जाए।

रन से तेज मौत हो रही हैं
गैरी ने ट्वीट करके लिखा मुझे भी आईपीएल उतना ही पसंद है जितना किसी भी क्रिकेट फैन को पसंद है, लेकिन इस समय में आईपीएल का आयोजन बहुत ही गलत लग रहा है, जिस तरह से भारत में कोरोना के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं। आईपीएल में जितनी तेजी से रन बन रहे हैं उससे भी तेजी से लोगों की कोरोना से मौत हो रही है और लोगों की चीख और भी बढ़ रही है। इससे पहले पीयर्स मोर्गन ने भी ट्वीट करके लिखा था कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल को जारी नहीं रखना चाहिए। भारत में कोरोना के मामले पीएम मोदी की दुखदायी गैरजिम्मेदाराना नेतृत्व की वजह से बढ़ा है। देश का पूरा ध्यान इस समय महामारी को रोकने पर होना चाहिए नाकि गैरजरूरी आईपीएल के आयोजन पर।

विदेशी मीडिया ने साधा निशाना
हालांकि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन बावजूद इसके आईपीएल का आयोजन जारी है। भारत में मौजूदा हालात पर दुनियाभर के लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। गार्जियन के संपादकीय में लिखा गया कि कुछ लोगों के पास पैसा है जिनकी आलोचना नहीं की जा सकती है लेकिन वो लोग कुछ ज्यादा ही सुरक्षित हैं जो आईपीएल में हैं। बीसीसीआई को जय शाह चलाते हैं वह बीसीसीआई के सचिव हैं और वह बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को बहुत कुछ रिपोर्ट नहीं करते हैं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह को रिपोर्ट करते हैं। जय शाह अमित शाह के बेटे हैं।

कई खिलाड़ी और अंपायर हुए बाहर
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई खिलाड़ियों ने आईपीएल को बीच में ही छोड़ दिया है। ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि अंपायर भी अब आईपीएल को बीच में ही अलविदा कर रहे हैं। अंपायर नितिन मेनन की मां और पत्नी कोरोना संक्रमित हैं, जिसकी वजह से वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल रीफेल भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईपीएल से बार हो गए, उन्हें डर था कि वह भारत में फंस सकते हैं। इसके अलावा आरसीबी के एडम जैंपा, केन रिचर्डसन भी आईपीए से बाहर हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन भी परिवार में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बीच आईपीएल में बाहर हो गए हैं।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 11:26 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+