AUS vs IND: 'स्विच हिट विवाद' पर मैक्सवेल ने चैपल को दिया पलटवार, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने 13 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के लिये ग्लेन मैक्सवेल वो विकेट था जिसने पूरे मैच की काया पलट दी और भारतीय टीम की जीत की राह पक्की कर दी। भले ही इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे लेकिन इस मैच में मैक्सवेल के बल्ले से निकले स्विच हिट ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।
दरअसल ग्लेन मैक्सवेल के शॉट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा कि इस तरह के शॉट गेंदबाजों और फील्डर्स के साथ अन्याय की तरह है और मैं चाहूंगा कि आईसीसी इस तरह के शॉटस पर बैन लगाये।
वहीं मैक्सवेल ने चैपल के बयान पर पलटवार किया है और कहा कि उनका शॉट नियमों के अंतर्गत है और खेल का हिस्सा है, वो किसी नियम को तोड़ नहीं रहे हैं।
और पढ़ें: AUS vs IND: पैट कमिंस को आराम देने से नाराज हुए ब्रेट ली, कहा- जबरदस्ती दिया गया आराम
उन्होंने कहा, 'मेरा शॉट खेल के नियमों के अंतर्गत है और बल्लेबाजी इसी तरह से विकसित होती है और समय के साथ-साथ बेहतर होती चली जा रही है। इसी लिये इतना विशाल स्कोर बनता है और बड़े लक्ष्य का पीछा आसानी से हो जाता है। मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों पर भी निर्भर करता है कि वो इससे कैसे निपटने की कोशिश करते हैं।'
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये इस मैच में हरफनमौला खिलाड़ी मैक्सवेल ने स्विच हिट खेलकर छक्का लगाया। छक्का इतना लंबा था कि फैन्स समेत क्रिकेट जगत के दिग्गज हैरान रह गये।
और पढ़ें: NZ vs WI: हैमिल्टन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने विंडीज पर बनाया दबदबा, शतक की ओर विलियम्सन
आपको बता दें कि इयान चैपल ने ग्लेन मैक्सवेल के स्विच हिट को लेकर कहा कि आईसीसी को इसे पूरी तरह से गैर कानूनी घोषित करना चाहिये।
उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से अगर बल्लेबाज शॉटस मारते समय हाथ की पोजिशन को स्विच करता है तो इसे गैर कानूनी घोषित कर देना चाहिये। बुधवार को मैक्सवेल ने तो रविवार को डेविड वॉर्नर ने भी कई स्विच शॉटस लगाये।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
