Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCB ने ग्लेन मैक्सवेल को रिकॉर्ड 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा

IPL 2021 Auction: आईपीएल की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी की टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा है, यानि अब मैक्सवेल विराट कोहली की टीम से अगला आईपीएल सीजन खेलेंगे। मैक्सवेल का बेस प्राइस इस आईपीएल की नीलामी में महज 2 करोड़ रुपए रखा गया था, लेकिन आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ मच गई। दोनों के बीच मैक्सवेल को खरीदने को लेकर मची होड़ के बीच आखिरकार आरसीबी ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

बता दें कि पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्हें आरसीबी की टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। पंजाब की टीम की ओर से रिलीज किए जाने के बाद खुद मैक्सवेल ने आरसीबी की ओर से खेलने की इच्छा जाहिर की थी और उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है और जल्द ही वो आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिखेंगे। अहम बात यह है कि पंजाब ने मोटी रकम अदा करके मैक्सवेल को खरीदा था लेकिन पिछले आईपीएल में वो एक भी छक्का नहीं लगा सके थे।

हाल ही में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मैक्सवेल ने कहा था कि वह अपने आइडल एबी डिविलियर्स के साथ आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली के साथ खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विराट कोहली का साथ काफी अच्छा लगता है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या आरसीबी की ओर से मैक्सवेल अपना दमखम दिखा सकते हैं। आरसीबी की टीम जिसने अभी तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, ऐसे में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी आऱसीबी की टीम को खिताब दिला सकते हैं।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 15:47 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+