IND vs ENG : चेन्नई में अश्विन ने ठोका शतक, विनोद कांबली और मांजरेकर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शतक ठोकते हुए सबका दिल जीत लिया। इस मैच में भारत के स्पिनर आर अश्विन शानदार फॉर्म में हैं। खास बात यह है कि चेपाॅक स्टेडियम अश्विन का घरेलू मैदान है। इसलिए उन्होंने इस मैच के दौरान कुछ विशेष रिकॉर्ड बनाए हैं।
भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया। अश्विन ने 148 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चाैके और 1 छक्का शामिल रहा है। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवा शतक भी रहा। इसी के साथ अश्विन ने शतकों के मामले में विनोद कांबली और संजय मांजरेकर को पछाड़ दिया है। कांबली ने 17 मैचों में 4 शतक जमाए थे, जबकि मांजरेकर ने 27 मैचों में 4 शतक जमाए थे। इन दोनों के अलावा संदी पाटिल के नाम भी 29 मैचों में 4 शतक दर्ज हैं। अब इन दिग्गजों को शतकों के मामले में अश्विन ने पछाड़ दिया है। अश्विन ने करियर के 76वें मैच में पांचवा शतक जड़ा है।
इसके अलावा अश्विन के नाम ऐसा रिकाॅर्ड भी बना है जो अभी तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी के नाम दर्ज नहीं हुआ है। अश्विन ने मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के लिए 43 रन देकर पांच विकेट लिए। परिणामस्वरूप, भारत 134 रनों के साथ इंग्लैंड की पहली पारी को समेटने में सफल रहा। इसी के साथ वह घर में एक टेस्ट मैच में शतक और एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले और एकमात्र भारतीय क्रिकेटर बने। किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने इससे पहले ऐसा कारनामा नहीं किया है।
बता दें कि अश्विन की शतकीय पारी की मदद से भारत ने खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 482 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। अश्विन के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 62 रनों का योगदान दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
