Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के टीम सेलेक्शन पर छलका शेल्डन जैक्सन का दर्द, वायरल हुआ ट्वीट

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बीसीसीआई नये गेम प्लान के साथ आगे बढ़ रही है और इसी के तहत उसने आने वाले समय में दो अलग-अलग प्रारूप के लिये दो टीमों का चयन किया है। भारत की मुख्य टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है जहां उसे पहले टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच और फिर 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं पर भारत की दूसरी टीम को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है जहां पर वो 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आयेगी। सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई से खेला जाना है जबकि आखिरी मैच 25 जुलाई को खेला जायेगा। वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होगा जबकि टी20 सीरीज का आगाज 21 जुलाई को किया जायेगा।

इस बीच गुरुवार को भारतीय चयनसमिति ने श्रीलंका दौरे पर जानें वाली टीम के 20 सदस्यीय खिलाड़ियों का ऐलान किया है जिनके साथ 5 युवा खिलाड़ियों को नेट बॉलर के रूप में भी चुना गया है। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है तो वहीं पर 5 ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है जिनका चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है। हालांकि इस टीम सेलेक्शन में घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में केकेआर के लिये खेलने वाले शेल्डन जैक्सन को जगह नहीं मिल सकी है।

और पढ़ें: Video: अंपायर से खफा हुए शाकिब अल हसन ने स्टंप पर मारी लात, अगली गेंद पर हाथ से उखाड़ फेंका विकेट

उल्लेखनीय है की उम्मीद लगाई जा रही थी कि विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन को श्रीलंका दौरे के लिये चुना जायेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं पर जैक्सन भी टीम में जगह मिलने से थोड़े निराश जरूर हुए हैं लेकिन इसको लेकर उन्होंने जो ट्वीट किया उसने फैन्स का दिल जीत लिया है। जैक्सन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शेल्डन जैक्सन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा सूरज जरूर निकलेगा, मैं फिर से कोशिश करूंगा। जैक्सन के इस ट्वीट पर कई फैन्स ने कोशिश करते रहने की बात कही है। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भावुक मैसेज लिख कर अपना दर्द साझा किया है।

उन्होंने लिखा,'मैंने अपने जीवन में कई बार फेल होना देखा है और यही वजह है कि मुझे सफलता हासिल हुई है। जब भी मैं फेल होता हूं तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आती है और यह मुझे कड़ी मेहनत करने के लिये प्रेरित करती है।'

और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच अपनी कामयाबी का खोला राज, बताया किस वजह से मजबूत हुई भारत की बेंच स्ट्रेंथ

गौरतलब है कि घरेलू स्तर पर शेल्डन जैक्सन ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और प्रथम श्रेणी मैचों में लगभग 50 की औसत से अब तक 5634 रन बना चुके हैं, वहीं पर लिस्ट ए मैचों में 37.42 की औसत से 2096 रन उनके नाम हैं तो वहीं पर टी20 प्रारूप में उन्होंने 25.86 की औसत से 1240 रन बनाने का काम किया है। सिद्धार्थ कौल ने भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 19:22 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+