नई दिल्ली। भारत के आशीष जाखड़ ने अक नया कीर्तिमान रचते हुए अंडर-20 की प्रतिस्पर्धा में 76.86 का हैमर थ्रो करते हुए भारत को जापान के जीफू में हो रहे एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरुवार को गोल्ड जिताया है। वहीं दमनीत सिंह को 74.08 मीटर की दूरी में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। साथ ही इस प्रतियोगिता में आयोजक देश के मोसांबू हतोरी को 69.34 मीटर की दूरी के लिए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
Ashish Jakhar of India won Gold medal in the Junior Men’s Hammer Throw with a throw of 76.86m in the 18th Asian Junior Athletics Championship at Gifu Japan @afiindia @iaaforg pic.twitter.com/HEzXLQ20Ev
— Asian Athletics (@asianathletics) June 7, 2018
हुआ कुछ यूंः इस हरियाणा के लड़के ने अपने दूसरे प्रयास में इस सफलता को हासिल किया। गौरतलब हो की इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अप्रैल में आयोजित हुए अंडर-20 की चैंपियनशिप में 74.08 मीटर की दूरी पर हैमर थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। वहीं इस सफलता के बाद वो पूरी तरह से आश्वस्त थे की वो एक दिन नया कीर्तिमान जरूर रचेंगे। वहीं इस मुकाबले में दमनीत ने भी 70 मीटर दूर हैमर थ्रो किया था।
प्रियदर्शिनी ने भी दिलाई सफलताः भारत इस मुकाबले में 18 लड़को और 9 लड़कियों के साथ शामिल हुआ है जो अलग-अलग 16 मुकाबलों में भाग लेने के लिए गए हैं। ऐसे में भारत के लिए एक और बड़ी सफलता आई है की तिहरी कूद में भारत की प्रियदर्शिनी सुरेश को कांस्य पदक मिला है। इस मुकाबले में उन्होंने अपने करियर की 13.08 मीटर की बेस्ट कूद लगाई। वहीं 3 हजार मीटर की दौड़ में पूनम ने भी भारत को कांस्य पदक दिलाया। भारत के लिए इस प्रतियोगिता में बस एक निराशा वाली बात रही की गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर की दौड़ में फाइनल मुकाबले के लिए क्वीलीफाई नहीं कर सके हैं। उनके नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जहां उन्होंने 10.47 सेकेंड में रिक़र्ड कायम किया था लेकिन वो यहां अपना प्रदर्शन जारी नहीं रख सके।