For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एकता ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और कांस्य पदक

नई दिल्ली। भारत की एकता भ्यान ने ट्यूनीशिया में हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में एकता भ्यान ने ट्यूनिसिया में हुई पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड व कांस्य पदक हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। ट्यूनीशिया में उनके अनुशासन, समर्पण, दृढ़ संकल्प को देखते हुए सोशल मीडिया पर तरह-तरह से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

एकता की जिंदगी संघर्ष की जीती जागती मिसाल हैं। हिसार की यह धाकड़ बेटी 2003 में दुर्घटना का शिकार हो गई थीं जिसमें उनके रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी थी जिसके चलते उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। वहीं इसके बाद से एकता व्हील चेयर पर ही जिंदगी गुजार रही हैं लेकिन अपने परिवार के साथ और खुद के हौसले के कारण एकता ने कभी हार नहीं मानी और 2014 में खेल की दुनिया में कदम रखा। उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब उनकी मुलाकात अमित सरोहा से हुई हैं। क्लब थ्रो में अर्जुन अवार्ड विजेता और पूर्व में नंबर दो के खिलाड़ी ने उन्हें लगातार मोटिवेट करना शुरू किया और उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू किया। और इसी मेहनत और लगन ने उन्हें सफल बनाया। जिसके चलते 2016 में उन्होंने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं से उनकी सफलता का सफर शुरू होता गया और उन्होंने लगातार सफलताएं अर्जित की हैं । इस सफऱ के बारे में बात करते हुए एकता ने बताया कि मैं 9 महीने अस्पताल में थी लेकिन वहां मैने देखा कि लोग अस्पताल में व्हील चेयर पर रहने के बावजूद भी अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी रहे हैं । उन्होंने कहा कि जीवन भले ही हमारे हाथ में न हो लेकिन जीने का तरीका जरूर हमारे हाथ में है। ऐसे में एकता की जिंदगी वास्तव में संघर्ष की मिसाल है और दूसरों के लिए एक प्रेरणा का माध्यम है। अब एकता का लक्ष्य 2020 में टोक्यों में आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है।

Story first published: Friday, July 13, 2018, 13:36 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+