For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुंबई में खुला भारत का सबसे पहला तैरता हुआ बास्केटबॉल कोर्ट, देखें तस्वीरें

मुंबई: नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन ने बांद्रा वर्ली सीलिंक के पास अरब सागर में पहली बार फ्लोटिंग बास्केटबॉल कोर्ट भारत में लाया है। इस दौरान कुछ खेल प्रेमी तैरते हुए कोर्ट का आनंद ले रहे थे और उनके साथ एनबीए के दिग्गज जेसन विलियम्स भी थे।

इस मौके पर विलियम्स ने युवाओं को टिप्स देते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ कड़ी मेहनत करनी है क्योंकि दुनिया भर के बच्चे खेल में बेहतर हो रहे हैं।

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, "आपको बस कड़ी मेहनत करनी है और आपको अपना सारा समय इसे समर्पित करना है। दुनिया भर के बच्चे हर दिन बास्केटबॉल में बेहतर हो रहे हैं और भारत शायद कुछ कदम पीछे है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

इस दौरान एनबीए इंडिया ने सबसे पहले तैरते हुए कोर्ट की फोटो भी शेयर करते हुए ट्वीट किया है। एनबीए इंडिया ने 20 दिसंबर, 2018 को घोषणा की थी कि देश में पहला एनबीए गेम अक्टूबर में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस तस्वीर में आप कुछ स्पोर्ट्सपर्सन को खेलते हुए भी देख सकते हैं।

भारत 4 और 5 अक्टूबर को मुंबई में अपने पहले एनबीए गेम की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह खेल मुंबई के डोम, एनएससीआई में एसवीपी स्टेडियम में होगा। जहां भारत में एनबीए के प्रशंसक लाइव मैच देखने के लिए तैयार हैं, वहीं टीम 'सैक्रामेंटो किंग्स' की एयर-ड्रेक के जरिए देश में शानदार एंट्री हो रही है। कुछ दिनों पहले, शनिवार को, द गेटवे ऑफ इंडिया को लाल, हरे और नीले रंग के रंगों में रंगा गया था जो एनबीए के लोगो का रंग हैं।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 15:04 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+