Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाकिब अल हसन बने बांग्लादेश टेस्ट टीम के कैप्टन

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने टेस्ट की कमान शाकिब अल हसन को दी है। बोर्ड ने जहां शाकिब अल हसन को टेस्ट टीम की कप्तानी दी है वहीं महमदुल्लाह को उप कप्तान बनाया गया है। बोर्ड के प्रमुख नजमुल हसन ने जानकारी देते हुए कहा कि टेस्ट टीम के कप्तान को बदला गया है। अब शाकिब टीम के नए कप्तान होंगे और आगामी सीरीज में महमदुल्लाह उप कप्तान रहेंगे। शाकिब 2009-11 तक टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

लेकिन बाद में उनसे कप्तानी लेकर मुश्फिकुर रहीम को दे दी गई। बंग्लादेश किकेट टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार हार रही टीम के चलते मुश्फिकुर रहीम और बोर्ड के बीच लंबे वक्त से तनाव चल रहा था। इस मतभेद के चलते ही मुश्फिकुर से कप्तानी छीनकर शाकिब को दी गई है। हालांकि बोर्ड ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि वो मुश्फिकुर को बल्लेबाजी के लिए थोड़ा आराम देना चाहते हैं, ताकि वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान कर सके। टीम में सिर्फ कप्तान और उपकप्तान का बदलाव किया गया है। बाकी की टीम वैसी ही है। बतौर कप्तान शाकिब की पहली चुनौती श्रीलंका के खिलाफ होगी।

Story first published: Sunday, December 10, 2017, 19:49 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+