ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्टर्स ने टिम पेन की कप्तानी का किया बचाव
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया नेशनल सेलेक्टर ट्रेवर होन्स का कहना है कि टेस्ट टीम में टिम पेन की कप्तानी को लेकर कोई विवाद नहीं है। भारत के खिलाफ हालिया मिली हार के बाद टिम पेन की कप्तानी को लेकर तीखी आलोचना हुई थी। खासकर स्टीव स्मिथ की मौजूदगी में पेन जैसे साधारण खिलाड़ी को कमान सौंपने की बात अब लोगों को हजम नहीं हो रही थी। लेकिन चयनकर्ता इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। नेशनल टीम हेड बेल ओलिवर का कहना है कि भारत के मिली हार से टिम पेन की कप्तानी की महिमा कहीं से भी कमतर नहीं हो जाती है।
दरअसल पेन अपने बर्ताव और घटिया विकेटकीपिंग को लेकर भी चर्चाओं में रहे थे। हालांकि उनकी बैटिंग ठीक थी और उन्होंने दो बढिया अर्धशतक लगाए।
चयनकर्ताओं ने कहा कि वे उनकी बैटिंग से प्रभावित हैं, भले ही भारत के खिलाफ उनकी विकेटकीपिंग ठीक नहीं रही लेकिन जब भी बात इंटरनेशनल क्रिकेट में आएगी तो पेन पहली पसंद के कीपर होंगे।
चयनकर्ताओं के स्पष्ट नजरिए से यह तो साफ हो चुका है कि पेन अभी कुछ समय के लिए कप्तान बने रहेंगे। उनकी उम्र 36 साल की है और वे शायद खुद ही संन्यास की घोषणा एक दो साल बाद कर दें। फिलहाल जून में बहुत महत्वपूर्ण आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल आ रहा है और पेन तब तक तो जरूर टिके रहना चाहेंगे। वैसे साल के अंत में एशेज सीरीज भी है जो कंगारूओं की जमीन पर खेली जानी है।
चयनकर्ता होन्स का मानना है उप-कप्तान के तौर पर पैट कमिंस बढ़िया हैं और अगर जरूरत पड़ी तो अजिंक्य रहाणे की तरह कुछ समय के लिए टेस्ट कमान भी संभाल सकते हैं।
इसी बीच यह भी स्पष्ट होता जा रहा है कि एलेक्स कैरी को टिम पेन की अनुपस्थिति में विकेट के पीछे दस्ताने पहनाने की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। खुद होन्स ने इस बात की पुष्टि की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
