Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 : रोमांचक मैच में हारा दिल्ली, ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह

मुंबई। 2021 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन का सातवां मैच गुरुवार (15 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 विकेट से मैच जीत लिया। दिल्ली ने राजस्थान को 148 रनों की चुनौती दी थी। राजस्थान ने 2 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान की जीत में डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस का योगदान रहा। हार झेलने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने हार की वजह बताते हुए माना कि अंतिम पलों में मैच पलटा।

पंत ने कहा, ''गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छा काम किया, लेकिन हमने अंत में उन्हें अपने ऊपर हावी होने दिया। हम थोड़ा बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। यह खेल का हिस्सा है और अंत में ओस ने बड़ी भूमिका निभाई।'' पंत ने कहा, ''हम 15-20 रन कम थे। गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस मैच से कम से कम कुछ हासिल करना है जहां हम चूके। उम्मीद है कि अगर दोबारा ऐसा मैच आता है तो हम कमियों को दूर करेंगे जो आज रह गईं।दूसरी पारी में, बहुत अधिक ओस थी, इसलिए धीमी गेंद पर रोक नहीं थी। इसलिए हमें दूसरी पारी में कुछ करना था।''

बता दें कि एक समय दिल्ली जीतता हुआ दिख रहा था, लेकिन क्रिस माॅरिस ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए पूरा मैच मोड़ दिया। अंतिम ओवर में 12 रन चाहिए थे, लेकिन माॅरिस ने टाॅम कुरेन को छक्का जड़ते हुए मैच खत्म कर दिया। उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेविड मिलर ने अहम भूमिका निभाई जिन्होंने मुश्किल समय टीम को संभाला। बटलर ने 43 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 23:42 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+