Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Syed Mushtaq Ali Trophy : ये चार टीमें पहुंची सेमीफाइनल में, जानिए कब-किससे होगा मैच

नई दिल्ली। सैयद मुश्कता अली ट्राॅफी 2021 के सेमीफाइनल में काैन सी चार टीमें भिड़ेंगी, यह तय हो चुका है। 18 नवंबर को तमिलनाडु ने क्वालिफायर फाइनल 1 में केरला को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं विदर्भ ने क्वालिफायर फाइनल 3 मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स को 9 विकेट से मात दी। वहीं क्वालिफायर फाइनल 2 का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जो सुपर ओवर तक गया। यह मैच बंगाल और कर्नाटका के बीच देखने को मिला, जिसमें सुपर ओवर में कर्नाटका ने बाजी मारी।

सुपर ओवर में बंगाल की टीम ने चार गेंदों में ही अपने 2 विकेट गंवा दिए। इस दाैरान उन्होंने पांच रन बनाए। जवाब में कर्नाटक ने पांडे के छक्के से सुपर ओवर में चार गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं क्वालिफायर फाइनल 4 में हैदराबाद ने गुजरात को 30 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें- रोहित को दूर करनी होंगी ये कमजोरियां, नहीं तो मुश्किल रहेगा ICC ट्रॉफी जीतना

जानिए कब-किससे होगा मैच
अब सेमीफाइनल मुकाबले 20 नवंबर को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में देखने को मिलेंगे। पहला सेमीफाइनल तमिलनाडु और हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल कर्नाटका और विदर्भ के बीच दोपहर 1 बजे शुरू होगा। जो टीमें जीतेंगी, उनके बीच 22 नवंबर को दिल्ली में ही फाइनल मुकाबला होगा।

यह सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी का 13वां सीजन है। इसकी शुरूआत 2006 में हुई थी। कुल 38 टीमें हिस्सा ले रहीं थी। वहीं बराैदा, गुजरात, कर्नाटका और तमिलनाडु की टीमें 2-2 बार खिताब जीत चुकी हैं। वहीं महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश, ईस्ट जोन, दिल्ली 1-1 बार चैंपियन बन चुकी हैं। पिछली बार तमिलनाडु ने बराैदा को हराकर खिताब जीता था। हालांकि इस बार बराैदा सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया, लेकिन तमिलनाडु के पास खिताब की हैट्रिक लगाने का पूरा माैका है। तमिलनाडु ने 2006 में हुआ पहला सीजन फाइनल में पंजाब को हराकर अपने नाम किया था। अभी ये टीम गत चैंपियन है।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 23:20 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+