एशियन गेम्स में निशानेबाजी में जीतू राय ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल
इंचियोन। साउथ कोरिया के इंचिायॉन में आयोजित एशियन गेम्स से भारत के लिए दो अच्छी खबरें आई हैं। निशानेबाजी में जहां जीतू राय ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता तो वहीं श्वेता चौधरी ने भारत को कांस्य पदक के तौर पर पहला पदक दिलाया।
जीतू राय ने 50 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग फाइनल में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं श्वेता शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रहीं।
श्वेता ने फाइनल में 176.4 अक अर्जित किए। निशानेबाज श्वेता चौधरी ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ भारत को 17वें एशियाई खेलों में प्रतियोगिताओं के पहले दिन पहला पदक दिलाया।
फरीदाबाद की निशानेबाज श्वेता शुरुआत से ही लय में दिखीं, जबकि उनकी साथी निशानेबाज हीना सिद्धू और मलाइका गोयल फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।
दुनिया की 146वें नंबर की निशानेबाज श्वेता ने फाइनल में उतार-चढ़ाव वाला प्रदर्शन किया। पहले तीन शॉट के बाद वह शीर्ष पर चल रही थीं, लेकिन बाद में वह छठे स्थान पर खिसक गईं।
यह भारतीय निशानेबाज हालांकि अंत में तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
