For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हारने के बाद भी टीम इंडिया रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर

वेलिंगटन। न्‍यूजीलैंड के हाथों टेस्‍ट सीरीज 1-0 से गंवाने के बावजूद टीम इंडिया आईसीसी रैकिंग में दूसरे स्‍थान पर कायम है। टीम इंडिया के 112 रेटिंग अंक हैं, जबकि आस्‍ट्रेलिया के 113। आस्‍ट्रेलिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में भाग ले रही है, ऐसे में उम्‍मीद है कि 1 अप्रैल तक रेटिंग में आस्‍ट्रेलिया टीम इंडिया को पीछे छोड़ देगी।

न्‍यूजीलैंड सीरीज के पहले टीम इंडिया के 117 अंक थे अब 112 है। दक्षिण अफ्रीका पर 1-0 की बढ़त ले चुकी आस्‍ट्रेलियाई टीम अगर दूसरा टेस्‍ट ड्रा भी करवा लेती है तो उसके अंक भारत से ज्‍यादा हो जाएंगे। आस्‍ट्रेलिया अगर 1-0 से सीरीज जीतती है तो उसके 115 और अगर 2-0 से सीरीज जीतती है तो उसके 116 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पलटवार करते हुए आस्‍ट्रेलिया को 2-0 से हरा देती है तो आस्‍ट्रेलिया न सिर्फ भारत से पीछे रहेगी बल्कि कंगारू टीम के मात्र 110 अंक रह जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका रैंकिंग में पहले स्‍थान पर हैं, उसके 133 अंक हैं।

एक अप्रैल की तारीख तक जो भी टीम पहले स्‍थान पर होती है उसे 4,50,000 अमेरिकी डॉलर, दूसरे स्‍थान पर रहने वाली टीम को 3,50,000 अमेरिकी डॉलर और तीसरे स्‍थान पर रहने वाली टीम को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम आईसीसी द्वारा दिया जाता है। चौथे स्‍थान पर रहने वाली टीम इंग्‍लैंड को 1,50,000 अमेरिकी डॉलर राशि दी जाएगी।

रैंकिंग में टीमों की स्थिति

1. दक्षिण अफ्रीका

2. टीम इंडिया

3. आस्‍ट्रेलिया

4. इंग्‍लैंड

5. पाकिस्‍तान

6. श्रीलंका

7. न्‍यूजीलैंड

8. वेस्‍टइंडीज

9. जिम्‍बाब्‍वे

10. बांग्‍लादेश

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+