Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगले IPL सीजन में लीग स्टेज पर 60 नहीं 76 मैच खेले जाएंगे!

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के समापन के बाद बीसीसीआई अगले आईपीएल सीजन को कराने की तैयारियों में जुट गई है। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का आयोजन देर से किया गया है। सामान्य तौर पर आईपीएल अप्रैल या मई माह में होता है, लेकिन इस वर्ष अक्टूबर माह में इसका आयोजन किया गया। ऐसे में अगले वर्ष होने होने वाले आईपीएल में महज 4-5 महीने का ही समय बचा है, लिहाजा आईपीएल 2021 को लेकर तैयारियां जल्द ही शुरू हो जाएगी.

माना जा रहा है कि बीसीसीआई इस बार मेगा आईपीएल नीलामी कराने जा रही है और इस बार नौंवी टीम को भी आईपीएल में शामिल किया जा सकता है। दीवाली खत्म होने के बाद नीलामी को लेकर जानकारी साझा की जा सकती है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बीसीसीआई दो नई टीमों को शामिल कर सकती है लेकिन बीसीसीआई फिलहाल एक ही टीम शामिल करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि अगले दो या तीन दिनों में इसको लेकर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार आरपीजी-संजीव गोयनका ग्रुप, टाटा और अडानी ग्रुप ने नई फ्रेंचाइजी को लेकर इच्छा जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोटक महिंद्रा के बैंकर रॉनी स्क्रूवाला ने भी आईपीएल की फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छा जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार दीवाली के बाद नई टीम के टेंडर का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में नई टीम के शामिल होने की वजह से बड़ी नीलामी को खारिज नहीं किया जा सकता है। वहीं नीलामी से पहले मौजूदा 8 टीमों ने अपनी कुछ दिक्कतों को भी बीसीसीआई के सामने रखा है।

दरअसल टीमों ने जो दिक्कत जाहिर की है उसमे कहा गया हैकि अगर एक नई टीम को आईपीएल में शामिल किया जाता है तो लीग स्टेज में 60 की बजाए 76 मैच कराए जाएंगे। अगर दो टीमें शामिल की जाती हैं तो मैचों की संख्या 90 हो जाएगी। टीमों की बड़ी दिक्कत यह है कि अगले आईपीएल सीजन में बहुत कम समय बचा है, लिहाजा नए बदलाव में बेहतर तरह से सामंजस्य बैठाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 11:00 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+