मुक्केबाजी में लहराया तिरंगा, जीते 6 स्वर्ण
नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में बुधवार को राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से छह स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया।
भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक परमजीत समोटा ने 91 किलोग्राम वर्ग में हासिल किया। इसके बाद 49 किलोग्राम वर्ग में अमनदीप, 81 किलोग्राम वर्ग में दिनेश कुमार, 75 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता विजेंद्र सिंह, 52 किलोग्राम वर्ग में एशिया चैंपियन सुरंजय सिंह और 62 किलोग्राम वर्ग में जय भगवान ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
पढ़ें- बॉक्सिंग की अन्य खबरें
सबसे पहले परमजीत ने न्यूजीलैंड के जोसेफ पार्कर को 7-3 से हराया। दूसरे मुकाबले में अमनदीप ने केन्या के पीटर मुंगाई को 3-0 से मात दी। दिनेश कुमार को स्वर्ण पदक बिना पसीना बहाए हासिल हो गया क्योंकि स्कॉटलैंड के उनके प्रतिद्वंद्वी कोहनी में चोट लगने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए।
इसके बाद भारत की झोली में चौथा स्वर्ण विजेंद्र सिंह ने डाला। उन्होंने इंग्लैण्ड के फ्रैंक बुगलिओनी को 13-3 से हराया। एशियाई चैंपियन सुरंजय सिंह ने मॉरीशस के ओलिवर लावीगी को 10-0 से हराकर भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक झटका। छठा स्वर्ण पदक जय भगवान ने जीता उन्होंने बहमास के वालेनसन नोवेल्स को 6-2 से हराया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications