महिला विश्वकप क्रिकेटः भारत तीसरे पर

By Staff

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया है. तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी.

बारिश से प्रभावित इस मैच को 46 ओवरों का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 44.4 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई.

संक्षिप्त स्कोर ऑस्ट्रेलिया: 142 (44.4 ओवर) भारत: 144/7 (43.5 ओवर) नतीजा: भारत तीन विकेट से जीता भारत को तीसरा स्थान मिला.

भारतीय टीम ने 13 गेंद रहते सात विकेट के नुक़सान पर ही यह लक्ष्य हासिल किया. इस विश्व कप का फ़ाइनल मैच रविवार को न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा.

तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. सिर्फ़ 27 रन पर उसके दो विकेट गिर गए थे. इसी स्कोर पर बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा.

मैच

मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो ओवरों की संख्या घटाकर 46 कर दी गई. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल कम नहीं हुई और एक समय उनका स्कोर था पाँच विकेट के नुक़सान पर 63 रन.

भारत ने 45वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया को आउट कर दिया, लेकिन कप्तान कैरेन रॉल्टन और लीज़ा स्थालेकर ने 60 रनों की अहम साझेदारी की और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 144 रन तक पहुँच सकी.

भारत की ओर से झूलन गोस्वामी, प्रियंका रॉय, रुमेली धर और गौहर सुल्ताना ने दो-दो विकेट लिए. भारत को जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य मिला. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी साझेदारियाँ की और इस कारण 43.5 ओवर में ही उन्होंने लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत की ओर से सुलक्षणा नाइक ने सर्वाधिक 28 रन बनाए. रुमेली धर ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली. एक एन्य मैच में वेस्टइंडीज़ ने पाकिस्तान को हराकर पाँचवाँ स्थान हासिल किया.

Story first published: Sunday, March 22, 2009, 0:39 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+